CBSE ने CTET 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। आवेदन की अंतिम तिथि कल है, इसलिए तुरंत अप्लाई करें। 6 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
परीक्षा की तारीख स्थगित, जल्द आएगी नई डेट
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, पहले CTET परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित था। हालांकि, आवेदन विंडो को दोबारा खोलने के निर्णय के बाद इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 1 सितंबर 2026 को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही CTET 2026 की नई और संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।
किन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है?
बोर्ड ने नोटिफिकेशन में यह साफ कर दिया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 11 मई से 10 जून के बीच पहले ही अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। यह मौका केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जो पिछली बार रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गए थे।
योग्यता-
सीटीईटी पेपर-1 ( पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता
50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/ 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed/ 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)
सीटीईटी पेपर-2 ( छठी कक्षा से 8वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता
ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed/ 50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड (स्पेशल एजुकेशन)
आवेदन शुल्क की जानकारी
एक पेपर (पेपर 1 या पेपर 2): सामान्य (General) और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये शुल्क तय है। वहीं SC, ST और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
दोनों पेपर: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1,200 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 600 रुपये का शुल्क निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें?
- अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Apply for CTET 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- ‘New Registration’ पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना पर्सनल विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अपनी पसंद का परीक्षा शहर दर्ज करें। अपनी स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना 1 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म ctet.nic.in पर जाकर भर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.