शेर ए पंजाब टी20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मोहाली किंग्स ने 259 रन का पहाड़ जैसा टारगेट हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अमृतसर सूरमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बदौलत 19.5 ओवर में 258 रन बनाए। 259 रन के टारगेट को मोहाली किंग्स ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी इस मैच में बेकार चली गई।
अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में बनाए 77 रन
मुकाबले की बात करें तो मोहाली किंग्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमृतसर सूरमा को सहज धवन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.1 ओवर में 100 रन जोड़ दिए। सहज धवन 18 बॉल पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने नमन धीर के साथ मिलकर 42 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक ने इस मैच में 26 बॉल पर 296.15 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने भी 22 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। अंत में अमृतसर की टीम 19.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अनमोलप्रीत सिंह ने शतकीय पारी खेलकर दिलाई टीम को जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी मोहाली किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 7 रन के स्कोर पर लगा, जब मनप्रीत जोहाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके जोड़ीदार गुरमेहर सारा ने 12 बॉल पर 26 रन बनाए। इसके बाद 69 के स्कोर पर टीम को लगातार दो झटके लगे। यहां से रमनदीप सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने पारी के संभाला और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 70 बॉल पर 151 रन की साझेदारी हुई। अनमोलप्रीत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। वह 51 बॉल पर 133 रन की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं रमनदीप सिंह 40 गेंदों 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों के बदौलत मोहाली की टीम बड़ा टारगेट हासिल करने में कामयाब रही। अनमोल को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें
तेजस्वी दहिया की टीम बनी DPL 2026 की चैंपियन, फाइनल में 10 गेंद रहते हासिल किया 183 रन का टारगेट
ICC का बड़ा फैसला, श्रीलंका से छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्या है वजह
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.