ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 290 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि आईपीओ की 36 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा है। बता दें, आईपीओ को कुल 111.18 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
21 अगस्त को खुला था आईपीओ
Augmont Enterprises IPO का साइज 825 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 78.68 लाख फ्रेश शेयर जारी किया है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी ने 26.02 लाख शेयर जारी किए हैं। यह आईपीओ 21 अगस्त को खुला था। निवेशकों के पास 25 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था।
कुल 77,15,999 शेयर के बदले 81,61,86,230 शेयरों की बोली लगाई गई है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूनल बायर्स कैटगरी में 226.96 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल कैटगरी में 121.47 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटगरी में 30.98 गुना बोलियां मिली हैं। बता दें, एंकर निवेशकों से कंपनी ने 246.30 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर इनवेस्टर्स के लिए आईपीओ 20 अगस्त को खुल गया था।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
प्रोक्योरमेंट, मेंटनेंस और इनवेंट्री के लिए कंपनी 465 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए 107 करोड़ रुपये और इश्यू में कुल 62 करोड़ रुपये उपयोग हो रहा है।
इस कंपनी की शुरुआत 2012 में हुई थी। मौजूदा समय में कंपनी की मौजूदगी 24 राज्यों में है। वहीं, 5223 रजिस्टर्ड एंटरप्राइजेज मेंमबर्स हैं। कंपनी की गोल्ड और सिल्वर रिफाइनिंग यूनिट रुद्रपुर और मुंबई में है। वहीं, ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर सीतापुर और जयपुर में स्थिति है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.