सोशल मीडिया पर आएदिन नए ट्रेंड्स और शब्द चलते रहते हैं और अब पुरुषों के लिए कई नए वर्ड्स आ गए हैं। इन शब्दों का मतलब शायद ही आपको पता होगा, चलिए आपको बताते हैं।
पुरुषों के लिए इस्तेमाल होने वाले 8 शब्द-
1. सिग्मा मेल- पुरुषों के लिए सिग्मा मेल शब्द का इस्तेमाल शायद आपने सुना होगा। ये शब्द ऐसे मर्दों के लिए इस्तेमाल होता है, जो स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दूसरों की राय-सलाह की खास परवाह नहीं करते हैं। अपने हिसाब से चीजों को करते हैं और अपना रास्ता खुद बनाते हैं।
2. अल्फा मेल- आत्मविश्वासी, प्रभावशाली, नेतृत्व करने वाला और अपनी बात पर कायम रहने वाले पुरुष को अल्फा मेल कहा जाता है। इस तरह के पुरुषों को लीडर या फिर सबसे आगे रहने वाला कहा जाता है, जो किसी से डरता नहीं है।
3. मिसोजिनिस्ट- जिन पुरुषों के अंदर महिलाओं के प्रति नफरत, गलत धारणा, पुरानी सोच या नफरत भरी हुई हो, उन्हें मिसोजिनिस्ट कहा जाता है। मतलब ऐसे लोग जो महिलाओं को पुरुषों से कम समझते हैं और उनके प्रति रूखा व्यवहार करते हैं।
4. सेक्सिस्ट- सेक्सिस्ट शब्द का मतलब हुआ, ऐसा पुरुष जो लिंग के आधार पर भेदभाव करता हो। जैसे यह समझना कि ये काम सिर्फ औरतों का है और ये मर्दों का ही हो सकता है। ऐसे पुरुषों को सेक्सिस्ट कहा जाता है।
5. मिसैंड्रिस्ट- मिसोजिनिस्ट का उल्टा शब्द है मिसैंड्रिस्ट। मिसैंड्रिस्ट ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है, जिसके अंदर पुरुषों के प्रति नफरत, तिरस्कार या गहरा नकारात्मक रवैया हो। ऐसे व्यक्ति जो महिलाओं को सम्मान देते हैं लेकिन पुरुषों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा न हो।
6. इनसेल- इनवॉलंटरी सेलिबेट से बना शब्द इनसेल ऐसे पुरुषों के लिए इस्तेमाल होता है, जो प्यार या रोमांटिक रिलेशनशिप चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई पार्टनर नहीं मिल रहा। यह शब्द हर सिंगल व्यक्ति के लिए नहीं है, उनके लिए है जो पार्टनर की तलाश करते रहते हैं। साथ ही इसे कुछ ग्रुप्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
7. टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी- आपने कई बार सुना होगा कि मर्द को दर्द नहीं होता और लड़कों को रोना नहीं चाहिए। इसी से जुड़ा शब्द है टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी। इसका मतलब है ऐसे पुरुष जिनसे हर स्थिति में स्ट्रॉन्ग, प्रोटेक्टिव और इमोशन्स से दूर रहने की उम्मीद की जाती है।
8. नाइस गाय- इस शब्द को ऐसे पुरुषों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो दूसरों और खासतौर पर महिलाओं के प्रति खुद को विनम्र, सरल और अच्छा दिखाते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल ऐसे पुरुषों के लिए भी होता है, तो अपनी अच्छाई के बदले सामने वाले से प्यार-रिश्ता पाने की उम्मीद करने लगते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.