कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। मिडिल ईस्ट में सप्लाई से जुड़े जोखिम बढ़ने की वजह से पिछले हफ्ते कच्चे तेल के भाव में 9% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई थी। जिसके बाद अब कच्चे तेल का मौजूदा भाव $103 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जो 4 महीने का उच्चतम स्तर है।
सऊदी अरब ने ड्रोन हमलों के बाद ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का कामकाज रोका
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सऊदी अरब ने ड्रोन हमलों के बाद अपनी मुख्य ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का कामकाज रोक दिया है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास एक अहम वैकल्पिक रास्ते में रुकावट आ गई है। ये पाइपलाइन लाल सागर के बंदरगाहों तक कच्चा तेल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है और इसकी क्षमता लगभग 7 मिलियन बैरल रोजाना है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अस्थायी शिपिंग कॉरिडोर बनाने को लेकर बातचीत टली
इसी बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर एक अस्थायी शिपिंग कॉरिडोर बनाने को लेकर ईरान और खाड़ी देशों के बीच बातचीत टाल दी गई है। खबरों के अनुसार सऊदी अरब ने चिंता जताई है और बहरीन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। इस पाइपलाइन के बंद होने से इसकी रणनीतिक अहमियत उजागर हुई, क्योंकि इस अहम शिपिंग रूट पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है।
107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचा Brent Cude का भाव
सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 11.00 बजे WTI Crude की कीमतें 2.71 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 102.8 डॉलर प्रति बैरल पर थीं। इसके अलावा, Brent Cude का भाव भी 2.61 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, Murban Crude के दाम 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 119.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए थे।
घरेलू शेयर बाजार में आज गणेश चतुर्थी की छुट्टी
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी का भारत पर सीधा और गहरा असर पड़ने की संभावना है। घरेलू शेयर बाजार आज गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं। अन्यथा, घरेलू शेयर बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से आज भी गिरावट देखने को मिल सकती थी।
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन से रूस की रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा, बोले- ईंधन की कमी हो रही
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.