‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ एक समय पर टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और सफल शोज में से एक थे। ये ऐसे शोज हैं, जिन्हें आज भी दर्शक देखना काफी पसंद करते हैं। आज भी ये शो दर्शकों को उतने ही एंटरटेनिंग लगते हैं, जितने तब लगते थे जब इनका आगाज हुआ था। अब इन कल्ट ड्रामा को बनाने वाले मेकर्स आतिश कपाड़िया और जेडी मजीठिया ने एक और कॉमेडी-ड्रामा दर्शकों के बीच उतारी है, जो रिलीज के साथ ही ओटीटी की दुनिया में छा गई है। आतिश कपाड़िया और जेडी मजीठिया की नई सीरीज ‘चुंबक’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है, जिसमें पांच परिवारों की कहानी दिखाई गई है। पड़ोस में रहने वाले इन पांच परिवारों के घर अलग हैं, लेकिन जिंदगी एक-दूसरे से इस कदर जुड़ी है, कि एक की परेशानी सबकी परेशानी बन जाती है।
ओटीटी पर छाई पड़ोसियों की नई कहानी
नेटफ्लिक्स पर आई ‘चुंबक’ के सभी एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और अब दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। सीरीज में नीना गुप्ता, मानसी पारेख, देवेन भोजानी, सुमित व्यास सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं, जिनके इर्द-गिर्द सीरीज की कहानी घूमती है। आतिश कपाड़िया और जेडी मजीठिया ‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे यादगार और एंटरटेनिंग शोज देने के लिए मशहूर हैं और इस सीरीज में भी उन्होंने वही पुराना तड़का एकदम नए अंदाज में लगाया है, जिसके चलते दर्शकों के बीच ये सीरीज इतनी पसंद की जा रही है कि स्ट्रीमिंग के दो दिनों के अंदर ही ये टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना चुकी है।
क्या है कहानी?
‘चुंबक’ की कहानी एक मोहल्ले में रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कहने को ते एक-दूसरे से अलग हैं, लेकिन पूरी तरह जुड़े हैं। इस कॉलोनी की खासियत है कि यहां रहने वाले हर शख्स को एक-दूसरे की जिंदगी की पूरी खबर रहती है। बिना मांगे सलाह से लेकर एक-दूसरे के पचड़ों में टांग अड़ाने तक, ये एक तरफ एक-दूसरे को परेशान करते हैं तो दूसरी तरफ जब जरूरत पड़ती है तो सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाते हैं। ये सीरीज भारतीय मोहल्लों की जानी-पहचानी परिस्थितियों को हल्के-फुल्के और एंटरटेनिंग अंदाज में पेश करती है।
‘चुंबक’ की कास्ट
‘चुंबक’ की कास्ट की बात करें तो ये अनुभवी कलाकारों से भरी है। इसमें इंडियन टीवी से लेकर ओटीटी जगत के कई जाने-पहचाने और दिग्गज चेहरे हैं। चुंबक में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, सुमित व्यास, सुमित राघवन, हेली शाह, डेलनाज ईरानी, मानसी पारेख, अमयारा दस्तूर, अतुल कुमार और अनंत वी जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज को आतिश कपाड़िया और जेडी मजीठिया ने हैट्स ऑफ प्रोडक्शन तले बनाया है, जो हमेशा से पारिवारिक रिश्तों और आम जिंदगी से उपजे हास्य पर मनोरंजन परोसता आया है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.