जियो हॉटस्टार पर संडे को 10 फिल्मों का धमाका चल रहा है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर से भरी ये फिल्में आपको सीट से बांधे रखेंगी। जानिए आज रविवार को देश में किन फिल्मों को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
वेलकम टू द जंगल
इस लिस्ट में नंबर 1 पर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल है। फिल्म में अक्षय के साथ रवीना टंडन नजर आई हैं। इसके अलावा 35 सभी ज्यादा लीड और सपोर्टिंग एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे फ्रॉड अमीर आदमी की है जो फिल्म बनाने पर पैसा लगाता है। इस दौरान कई मजेदार सीन आपको हंसाने के लिए काफी होंगे।
कोकेन
कोकेन नाम की एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म आई है जो कानून बनाने वाली एजेंसी और क्राइम करने वाली दुनिया के बीच की कहानी है। फिल्म में अभिमन्यु सिंह ने लीड रोल निभाया है जिन्हें आपके कितनी ही फिल्मों में विलेन बने देखा होगा। वो जलाल नाम के एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। ये फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।
धुरंधर और धुरंधर 2
तीसरे नंबर पर धुरंधर रिवेंज है और चौथे नंबर पर पहली वाली धुरंधर। दोनों फिल्में एक ही कहानी को आगे बढ़ाती हैं। देश और दुनिया में कमाई के हर रिकॉर्ड को तोड़ने वाली फिल्म धुरंधर महीनों बाद तक जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे एक्टर्स नजर आए थे।
यूफोरिया
यूफोरिया एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके साथ रेप किया जाता है। बाद में वही लड़की उस लड़के को सजा दिलवाती है और खुद जब वो जज की कुर्सी पर बैठी होती है तो उस लड़के को माफ कर देती है। कहानी इमोशनल और परफॉरमेंस छाप छोड़ने वाली है। ये फिल्म आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।
माइकल
पॉपस्टार माइकल जैक्शन के जीवन पर इंग्लिश फिल्म माइकल बनी है। फिल्म में माइकल जैक्शन के बचपन से लेकर आखिरी के दिनों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है
हम साथ साथ हैं
सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी जैसे एक्टर्स की फिल्म हम साथ साथ हैं को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। सालों पुरानी ये फिल्म आज जियो हॉटस्टार पर नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।
शनमुखा
एक तेलुगू फिल्म शनमुखा आई है। इस फिल्म में सुपरनैचुरल पावर को दिखता गया है। फिल्म में अविका गौर, आदि साइकुमार लीड रोल में हैं। शनमुखा सप्पानी ने ये फिल्म डायरेक्ट की है।
क्रिएशन ऑफ द गॉड्स
क्रिएशन ऑफ द गॉड्स एक फैंटसी ड्रामा फिल्म जो 16 शताब्दी पर बेस्ड कहानी पर है। फिल्म को जियो हॉटस्टार पर पसंद किया जा रहा है।
लेनिन
लेनिन एक तेलुगू फिल्म है जिसमें आपको अखिल अक्किनेनी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक ऐसे बच्चे की कहानी है जो अनाथ है और उसकी परवरिश गांव में होती है। आज ये फिल्म नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.