मास्टरशेफ पंकज बताती हैं कि प्रेशर कुकर में दाल उबालते हुए कुछ लोग एक छोटी स्टील की कटोरी भी डालते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर नहीं, तो ये हैक जानने के बाद आप इसे जरूर ट्राई करेंगे।
दाल बनाते हुए कुकर में कटोरी क्यों डालते हैं?
एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मास्टरशेफ पंकज एक सवाल शेयर करती हैं। जिसमें वो एक पॉपुलर हैक का जिक्र करते हुए पूछती हैं कि क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग दाल बनाते हुए प्रेशर कुकर में कटोरी क्यों डालते हैं। दरअसल इसके पीछे एक बड़ी मजेदार वजह है, जिसकी मदद से दाल बनाते समय होने वाली एक आम परेशानी से बचा जा सकता है।
आपने नोटिस किया होगा कि कुकर में दाल बनाते हुए बहुत ज्यादा झाग छोड़ती है। कई बार तो उसका पानी कुकर की सीटी से बाहर निकालने लगता है। इससे ना सिर्फ कुकर गंदा होता है, बल्कि गैस और आसपास की जगह भी गंदी हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग कुकर में एक छोटी स्टील की कटोरी भी डाल देते हैं। इससे सीटी आने पर पानी बाहर की ओर नहीं निकलता।
इस हैक को इस्तेमाल करते हुए बरतें ये सावधानी
अगर दाल बनाते हुए आपके कुकर से भी पानी बाहर निकलता है, तो ये कटोरी हैक आप ट्राई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे हमेशा ऐसी स्टील की छोटी कटोरी इस्तेमाल करें जो कुकर के अंदर आराम से फिट हो जाए। ऐसे कटोरी बिल्कुल ना लें जो ढक्कन या वेंट से टकराए। साथ ही कुकर को उसकी कैपेसिटी से ज्यादा ना भरें। दाल पकते हुए कुकर में उसके फूलने और झाग बनने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
कुछ दूसरे हैक भी कर सकते हैं ट्राई
एक दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेफ पंकज बताती हैं कि कुकर से दाल का पानी बाहर ना निकले, इसके लिए आप एक छोटी सी स्टील की चम्मच भी इसमें डाल सकते हैं। ये ठीक कटोरी की तरह ही काम करती हैं और दाल से उठने वाले झाग और पानी को कंट्रोल करती है। साथ ही दाल बनाते हुए पानी में एक चम्मच देसी घी डालने से भी, पानी बाहर निकलना कंट्रोल हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.