रसोई में खाना पकाते वक्त जमीन पर तेल गिर जाता है या कभी नारियल जैसे तेल जमीन पर गिर जाएं इसे साफ करने में काफी समय लगता है क्योंकि तेल की चिकनाई केवल पोंछने से नहीं जाती। इसे साबुन से साफ करना पड़ता है लेकिन ये सिंपल हैक मिनटों में सारा तेल सोख लेगा।
जमीन पर तेल गिर गया तो साफ करने का हैक
जमीन पर या किसी चिकनी सतह पर तेल गिर जाए तो उसे कपड़े से पोंछने की मेहनत ना करें। बल्कि गेंहू का आटा लेकर उसका इस्तेमाल करें। आटा की बजाय चोकर होगा तो और भी ज्यादा अच्छे तरीके से तेल साफ हो जाएगा। बस फैले हुए तेल पर चोकर वाला आटा डालकर हाथ से फैलाएं। चोकर सारे तेल को अब्जॉर्ब कर लेगा और एक जगह इकट्ठा हो जाएगा। बस इसे हाथ की मदद से उठा लें और सारा फ्लोर पूरी तरह से क्लीन हो जाएगा। बस एक बार फाइनल टिश्यू पेपर से पोंछ दें जिससे किसी भी तरह का बचा हुआ आटा या तेल वहां ना रह जाए। इस हैक से कम समय में आप गिरे हुए तेल को पूरी तरह से साफ कर पाएंगी और आपकी मेहनत के साथ समय भी बचेगा।
नोट- अगर चोकर वाला आटा नहीं है तो गेंहू का सिंपल आटा या फिर कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसकी मदद से भी फ्लोर पर गिरे तेल को बिना किसी मशक्कत के फटाफट साफ किया जा सकता है। आपको बहुत सारी सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कपड़ों पर तेल गिर गया तो कैसे साफ करें
अगर कभी कपड़ों पर सरसों का तेल या कोई खाने वाला तेल गिर जाए और दाग पड़ने का डर हो तो फौरन उस जगह पर टैल्कम पाउडर छिड़क दें। टैल्कम पाउडर तेल को तेजी से अब्जॉर्ब करेगा और कपड़े पर गिरा तेल साफ होने में मदद मिलेगी। पाउडर को हटाने के बाद डिटर्जेंट से क्लीन करने पर तेल का दाग कपड़ों पर नहीं रह जाता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.