इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की है। उन्होंने इसे सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट जैसी बताया है।
लंबे समय में सबसे आसान बैटिंग लाइनअप
पाकिस्तान के बल्लेबाज लगातार तीसरी पारी में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल सके। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 290 रन बनाए, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 110 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एक बार फिर टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे। पहली पारी में बाबर आजम की वापसी के बावजूद टीम 37.2 ओवर ही बैटिंग कर सकी। टीम को बड़ा झटका भी लगा है। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक चोट के कारण नहीं खेल रहे। वॉन ने बैटिंग प्रदर्शन को आड़े हाथों लिया और इसे घटिया सेकंड डिवीजन काउंटी गेम जैसा बताया।
माइकल वॉन ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा, ”मैं बेहद ईमानदारी से कहूंगा, इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने बिल्कुल भी चुनौती नहीं आ रही है। ये पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप शायद लंबे समय में सबसे आसान लाइनअप है, जिसके खिलाफ गेंदबाजी करनी पड़ी हो। मुझे लगता है कि गेंदबाज लाइन लगाकर गेंद करने के लिए तैयार खड़े हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यहां विकेट मिलने वाले हैं। आपको कोई मुश्किल नहीं आने वाली। ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जो उन्हें नुकसान पहुंचा सके। कोई भी उनके आंकड़ों को खराब नहीं करने वाला है, और सच में यह ऐसा है जैसे आ जाओ, आ जाओ, विकेट कौन लेना चाहता है? बहुत आसान है।”
सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट है
पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लीड्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पारी और 103 रनों से जीत हासिल की थी। उन्होंने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि सब जानते हैं कि पाकिस्तान बड़े स्कोर नहीं बनाने वाला। इसलिए आप मैदान पर सिर्फ 40 से 50 ओवर ही रहने वाले हैं। ऐसे में हर स्पेल में आप सब कुछ झोंक देते हैं आप जो रूट के पास लगातार जाकर कहते हैं, ‘अरे, मैं एक और ओवर फेंक दूंगा।’ वहां बहुत सारे विकेट मिलने वाले हैं।”
उन्होंने आगे कहा, ”यह बहुत आसान है। वे अभी भी अच्छा काम कर रहे हैं, और वे अभी भी बहुत खतरनाक लग रहे हैं। और मुझे लगता है कि यह गेंदबाजी आक्रमण, जिस तरह से वे गेंदबाजी कर रहे हैं, अगर वे इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हैं तो बेहतर बल्लेबाजी क्रम को भी चुनौती देगा। लेकिन यह पाकिस्तान की बल्लेबाजी है। क्या यह सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट है? किसी भी मानक से यह टेस्ट मैच की बल्लेबाजी लाइनअप नहीं कही जा सकती।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.