आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 51 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं हैं।
हिक्स ने यह 5 विकेट हॉल 51 साल और 173 दिन की उम्र में लिया। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में चाहे वो मेंस हो या वुमें, उसमें 50 की उम्र के बाद 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली बॉलर बन गईं हैं।
हिक्स के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज बॉलर बन गईं हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमोंगर का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1932 में 49 साल 314 दिन की उम्र में 5 विकेट हॉल लिया था।
इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज
51 साल 173 दिन – जोआन हिक्स – आइल ऑफ मैन बनाम ग्रीस – महिला T20I – 2026*
49 साल 314 दिन – बर्ट आयरनमोंगर – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका – पुरुष टेस्ट – 1932
49 साल 234 दिन – बर्ट आयरनमोंगर – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका – पुरुष टेस्ट – 1931
49 साल 168 दिन – जोआन हिक्स – आइल ऑफ मैन बनाम ग्रीस – महिला T20I – 2024
49 साल 162 दिन – जोआन हिक्स – आइल ऑफ मैन बनाम माल्टा – महिला T20I – 2026*
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.