- Hindi News
- Sports
- Neeraj Chopra Out Of Asian Games | Ankle Injury Ends 2026 Season
- कॉपी लिंक
टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस साल एक्शन में नहीं दिखेंगे।
नीरज चोपड़ा का 2026 सीजन टखने चोट के कारण समय से पहले खत्म हो गया है। ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने के बाद वे सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं।
चोपड़ा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लॉजेन में सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट फट गया।
ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता चोपड़ा ने डॉक्टर और टीम से चर्चा के बाद बाकी सीजन नहीं खेलने का फैसला लिया है।
रिकवरी पर ध्यान देंगे
चोपड़ा ने कहा- यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूं। लेकिन जैसा कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं।
उन्होंने बताया कि अब उनका तत्काल ध्यान रिहैबिलिटेशन पर रहेगा। वह जल्दबाजी में वापसी करने के बजाय अच्छी तरह रिकवरी करके और मजबूत होकर लौटना चाहते हैं।
दो बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीत चुके हैं नीरज
नीरज चोपड़़ा दो बार एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में जकार्ता और 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर
पिछले महीने ग्लासगो में हुए कॉमवेल्थ गेम्स में भी नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी। हालांकि, वे श्रीलंका के रुमेश थरांगा से पिछड़ गए। रुमेश ने 89.75 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड जीता। नीरज 85.83 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर ही जीत सके थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
