दिल्ली से शुरु होने वाली इस यात्रा में आपकी हर जरुरत का ख्याल रखा जाएगा। आइए आपको बताते हैं 8 दिनों की इस आध्यात्मिक यात्रा में आपके लिए क्या सुविधा मिलेंगी।
कैसा रहेगा आपका 8 दिनों का सफर?
हरिद्वार और गंगा आरती: यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होगी। पहले दिन यहां पहुंचने के बाद शाम के समय हर की पौड़ी पर होने वाली भव्य गंगा आरती का मनमोहक नजारा देखने का अवसर मिलेगा। आरती के आध्यात्मिक माहौल का आनंद लेने के बाद रात हरिद्वार में ही रुकना होगा।
गुप्तकाशी से केदारनाथ दर्शन: दूसरे दिन गुप्तकाशी आपको लेकर जाया जाएगा। यहां पर आप आराम करेंगे। तीसरे दिन सोनप्रयाग से बाबा केदारनाथ के लिए 20 किलोमीटर का ट्रेक शुरु होगा। रात के समय केदारनाथ धाम में ही रुकने की व्यवस्था है, जिससे आप अगली सुबह आराम से बाबा के दर्शन और अभिषेक अच्छे से कर पाएं। दर्शन के बाद गुप्तकाशी आना होगा।
बद्रीनाथ धाम और माणा गांव की सैर: यात्रा के पांचवें दिन जोशीमठ से होते हुए आप बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले पवित्र तप्त कुंड में स्नान कर भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए जाएंगे। अगले दिन यात्रा भारत के अंतिम गांव माणा की ओर बढ़ेगी, जहां व्यास गुफा, गणेश गुफा और माता मूर्ति मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को देखने का अवसर मिलेगा।
वापसी का रुट: बद्रीनाथ से दर्शन के बाद कर्णप्रयाग होते हुए रुद्रप्रयाग/श्रीनगर में नाइट स्टे होगा। सातवें दिन ऋषिकेश घूमते हुए शाम को हरिद्वार वापसी होगी। आठवें दिन आपको वापस दिल्ली स्टेशन या एयरपोर्ट छोड़ दिया जाएगा।
कब-कब जा सकते हैं और कितनी सीटें हैं?
असल में यह एक एक्सक्लूसिव और आरामदायक ट्रिप है, इसलिए भीड़ से बचने के लिए एक ग्रुप में सिर्फ 10 लोगों को ही ले जाया जाएगा।
-सितंबर 2026 में: 4, 15 और 22 तारीख को
-अक्टूबर 2026 में: 8 और 22 तारीख को
कितना आएगा यात्रा का खर्च?
यह पैकेज काफी पॉकेट-फ्रेंडली है। चलिए आपको किराया बताते हैं-
तीन लोग (ट्रिपल शेयरिंग)- ₹35,000
दो लोग (डबल शेयरिंग)- ₹41,000
अकेले यात्रा करने पर- ₹56,000
बच्चे (5-11 साल, एक्स्ट्रा बेड के साथ)- ₹19,000
बच्चे (5-11 साल, बिना बेड के)- ₹12,000
इस पैकेज की सबसे खास बात यह है कि आपको पैसा एक साथ पूरा नहीं देना है। आप शुरुआत में पैकेज का सिर्फ 25% हिस्सा देकर अपनी सीट को बुक करा सकते हैं, बाकी का 75% अमाउंट बाद में किस्तों में दे सकते हैं।
क्या-क्या सुविधा मिलेगी?
– यह पैकेज 8 दिन और 7 रातों का है, इस दौरान आपको अच्छे होटलों में स्टे मिलेगा।
– रोजाना सुबह का स्वादिष्ट नाश्ता और रात का भोजन करें।
– सफर के लिए टेम्पो ट्रैवलर।
– रोजाना पीने के लिए 1 लीटर पानी की बोतल और आपके सेफ्टी के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस।
इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है?
– उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार, सभी यात्रियों को अपना चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन स्वयं ऑनलाइन करें।
– यदि आप केदारनाथ के 20 किमी लंबे ट्रेक पर खच्चर, डोली या हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, तो उसका पैसा आपको अपनी जेब से देना है।
– दोपहर का खाना पैकेज में शामिल नहीं है।
– यह सब चीजें पैकेज में शामिल नहीं है- लॉन्ड्री, फोन का बिल, एक्स्ट्रा पानी की बोतलें या किसी मंदिर/स्मारक की एंट्री फीस।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.