महिंद्रा की नई-नवेली एसयूवी XUV 7XO ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। बता दें कि जनवरी, 2026 में लॉन्च हुई इस कार ने महज 7 महीनों के भीतर 70,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
हर महीने 9,000 से ज्यादा डिलीवरी
सेल्स डेटा को देखें तो लॉन्च के बाद से ही XUV 7XO की डिमांड लगातार बनी हुई है। इस कार ने जनवरी, 2026 में 10,133 यूनिट्स की बिक्री के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद फरवरी में 9,112 यूनिट्स, मार्च में 9,210 यूनिट्स और मई में 9,338 यूनिट्स की बिक्री हुई। अप्रैल से जून के बीच इसकी मासिक बिक्री 8,500 यूनिट्स से ऊपर ही रही, जबकि जुलाई में 8,233 यूनिट्स बिकीं। फिलहाल इसका मंथली एवरेज करीब 9,285 यूनिट्स चल रहा है।
सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने की तैयारी
तुलना करें तो 2021 में आई XUV7OO ने अपने पहले साल में हर महीने औसतन 2,991 यूनिट्स बेची थीं। साल 2024 में इसका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा, जब 90,727 यूनिट्स की बिक्री के साथ मासिक औसत 7,561 यूनिट्स का था। हालांकि, 2025 में इसकी बिक्री थोड़ी धीमी होकर 81,675 यूनिट्स (औसत 6,806 यूनिट्स) पर आ गई थी। अब नई XUV 7XO जिस रफ्तार से बिक रही है, उससे साफ है कि यह बहुत जल्द XUV7OO के पुराने सालाना रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी।
धांसू फीचर्स और हाई-टेक सेफ्टी
डिजाइन और फीचर्स के मामले में XUV 7XO बेहद बोल्ड और लग्जरी अहसास कराती है। इसमें बड़ी ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और एंगुलर बॉडीवर्क दिया गया है। इंटीरियर में बड़ा ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो इसमें 7-एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। जबकि इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।
पावरट्रेन, माइलेज और कीमत
पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। यह कार 13 से 16 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज आसानी से दे देती है। भारतीय मार्केट में इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 14 लाख रुपये से शुरू है। जबकि टॉप वैरिएंट्स के लिए यह लगभग 26 लाख रुपये तक जाती है। अपने सेगमेंट में यह टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और अलकाजार जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.