इस मौके पर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मांडविया और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हॉकी के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। समारोह का मुख्य आकर्षण देशभर में चलाया गया ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान रहा। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को हर दिन कम से कम एक घंटा खेल और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इसे भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath ने Major Dhyan Chand को दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस पर दी बधाई
सैकड़ों लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया और विभिन्न खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। मांडविया ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसका उद्देश्य ‘फिट इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देना है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘देशभर में लाखों युवा हर गली और हर मैदान में एक घंटा खेलने के लिए सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: खेलों की उड़ान, विकसित भारत की पहचान
मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और एक नया भारत बनाया जा रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और समाज स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि इससे देश को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
मेघवाल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में नियमित रूप से खेल और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। ’’ इस मौके पर चार टीम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इसे भी पढ़ें: National Sports Day: आज भी कायम है ध्यानचंद की स्टिक का जादू
इसमें मंत्रालय एकादश, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एकादश, मीडिया एकादश और प्रभावशाली व्यक्तियों की एकादश ने हिस्सा लिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.