Cleaning Puja Utensils: सावन का महीना शुरू होते ही घरों में पूजा-पाठ का माहौल बन जाता है और लोग पीतल व तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय तक रखे रहने या नमी के कारण इन बर्तनों पर कालापन और दाग जम जाते हैं, जिससे इनकी चमक फीकी पड़ जाती है। बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने के बजाय घर की ही कुछ आसान चीजों से आप इन्हें नए जैसा चमका सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूजा के बर्तन साफ करने के घरेलू उपाय।
Image: AI
इमली के गूदा – जिद्दी और पुराने दाग हटाने के लिए इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा बर्तनों पर लगाएं और कुछ मिनट बाद मुलायम स्क्रबर से साफ करके पानी से धो लें।
Image: AI
बेकिंग सोडा और नींबू- दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तन पर लगाएं। लगभग 10 मिनट बाद मुलायम स्पंज से रगड़कर धोने से चमक वापस आ जाती है।
Image: AI
सिरका और नमक- ज्यादा काले पड़े तांबे के बर्तनों पर इस घोल को लगाकर कुछ मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ लें।
Image: AI
बेसन और दही- केमिकल-फ्री तरीका अपनाने के लिए बेसन और दही का गाढ़ा पेस्ट बर्तनों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें, जिससे नेचुरल चमक बनी रहती है।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.