एकता कपूर की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे अभी तक फिल्म भूत बंगला ने देश भर में कुल 128.05 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर सफल साबित हुई है।
इस हफ्ते शुक्रवार को रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हो चुकी है। इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। लेकिन फिर भी ऐसी उम्मीद है कि इस वीकेंड में बड़े कलेक्शन के साथ फिल्म 150 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.