Bhojpuri Bawaal Grand Finale: जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काफी बवाल देखने के लिए मिला. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा था. लेकिन अंत में सब कुछ ठीक हो गया था. ऐसे में शो का ग्रांड फिनाले शनिवार यानी कि 5 सितंबर को था, जिसमें सितारों ने अपने बयानों को भुलाकर स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस से सभी का मनोरंजन किया. साथ ही उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया. देखिए पूरी लिस्ट और क्या-क्या हुआ…
आम्रपाली दुबे ने की निरहुआ की तारीफ
‘भोजपुरी बवाल’ में सेलेब्स को कई अवॉर्ड्स दिए गए. अलग-अलग कैटेगरी में उन्हें अवॉर्ड दिया गया और इसी के साथ एक्टर्स को नए टैग भी मिल गए हैं. इसी बीच आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ की जमकर तारीफ की और कहा,’मैंने हमेशा आपको जियो निरहुआ कहा और सारी उम्र यही कहूंगी. आपसे अच्छ धरती पर कोई नहीं.’
यह भी पढ़ें: निरहुआ ने रानी चटर्जी का कहा- ‘मंथरा’ तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार
स्टार्स को किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड?
– आम्रपाली दुबे को मिला ‘मैं हीरोइन हूं’ कैटेगरी में अवॉर्ड
– पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड- दिनेश लाल यादव निरहुआ
– मैं चुप नहीं रहूंगी अवॉर्ड- काजल राघवानी
– मूड बनने में टाइम लगता है- पवन सिंह
पवन सिंह ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रांड फिनाले में पवन सिंह ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. उन्होंने इस दौरान ‘एक मुलाकात जरूरी है सनम’ गाया और शानदार परफॉर्मेंस से फैंस और ऑडियंस का दिल जीत लिया. पवन सिंह ने काफी मजाक मस्ती भी की. उन्होंने शुभांकर मिश्रा के साथ भी मस्ती की और उनका साथ पवन सिंह ने भी दिया.
वहीं, पवन सिंह ने लोगों से अनुरोध किया कि वो जूस पीएं. एक्टर ने शराब और नशीली चीजों से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने ये भी कहा कि वो आजकल खुद कुछ ना कुछ बनाकर पीते खाते रहते हैं. पवन ने ये भी कहा, ‘मैं दर्द बोलता नहीं हूं. बस गाकर निकाल देता हूं.’
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइटल, 2 दिन में तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड्स
पवन सिंह ने कहा- अकेलापन बहुत फील होता है
पवन सिंह ने ग्रांड फिनाले में एक बार फिर से कबूला कि भले वो बहुत बड़े स्टार हैं लेकिन किसी को भी नहीं पता कि उन्हें कभी-कभी अकेलापन बहुत फील होता है. उनसे पूछा गया कि वो अकेले में जब होते हैं तो कौन सा गाना गाया करते हैं, तो इस पर सिंगर ने बताया, ‘सोनिए जो तेरे नाल दगा मैं कमावां तो मैं मर जावां…’. उन्होंने इसकी एक लाइन भी गाई.
Nirahua jahan, entertainment follows wahan!#BhojpuriBawaal Grand Finale streaming on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/ZpCbpOUfsS
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 5, 2026
आम्रपाली दुबे में काजल राघवानी पर कसा तंज
‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रांड फिनाले में जब सबको स्टेज पर बुलाया जाता है तो आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी भी स्टेज पर आती हैं. इसी पर आम्रपाली दुबे कहते हैं, ‘एक मिनट पहले सबसे पूछ लिया जाए कि सभी कंफर्टेबल हैं ना? कहीं बाद में बोला जाए कि हमसे डांस के लिए पूछा नहीं था. ऐसे ही नचा दिया.’ इसके बाद निरहुआ ने कहा, ‘अरे अब जाने दीजिए. एक घर में लड़ाई होती रहती है. घर में लड़ाई ना हो तो प्यार का पता नहीं चलता है.’ फिर सभी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी.
‘भोजपुरी बवाल’ का आएगा सीजन 2
इसके साथ ही ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रांड फिनाले में इसके दूसरे सीजन का भी हिट दिया गया है. इसमें जब निरहुआ और काजल राघवानी आपस में पुरानी बहस को लेकर बात कर रहे थे तो इस दौरान काजल उन्हें लगातार रोक रही थीं और बोलने नहीं दे रही थीं. इसी के बाद पवन सिंह ने कहा कि लड़ते रहिए. तभी तो काम में निखार आएगा. फिर होस्ट ने कहा कि पहला सीजन जैसे हिट रहा वैसे तो लग रहा है कि दूसरा सीजन भी जल्द ही आएगा.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.