भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है, जिससे उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही भोजपुरी सिनेमा और काजल के फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. पिता को खोने के गम में डूबी काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
काजल राघवानी ने लिखा इमोशनल नोट
पिता के निधन की जानकारी देते हुए काजल राघवानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है. आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी. ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि.
फैंस और सेलेब्स जता रहे हैं दुख
काजल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी इस पोस्ट पर अब फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अम्रपाली दुबे ने दुख जताते हुए कमेंट में ‘ओम शांति’ लिखा है. इसके अलावा तमाम फैंस काजल के इस दुख में उनको सांत्वना दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. आप लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.’ एक ने लिखा, ‘दिल तोड़ने वाली खबर है. भगवान आपको इस मुश्किल से लड़ने की शक्ति दे.’ कई यूजर ने काजल के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है.
रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगी काजल राघवानी
बता दें कि काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा चेहरा हैं और उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. काजल जल्द ही रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगी. ये शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होने वाला है. हाल ही में इस शो का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें काजल काफी बिंदास अंदाज में नजर आईं. इसमें पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और तेजप्रताप यादव जैसे सेलिब्रिटी भी नजर आएंगे. ये शो 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.