BFUHS Recruitment 2026: पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती निकली है। MBBS उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन शुल्क।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 16 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 5 अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना भी जरूरी है।
उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति मिलने के बाद छह महीने के भीतर यह शर्त पूरी करनी होगी।
यदि कोई उम्मीदवार पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत है, तो उसे आवेदन के समय नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्रस्तुत करना होगा। वहीं, स्पोर्ट्स कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पंजाब सरकार द्वारा जारी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वर्ग- अधिकतम आयु
सामान्य- 37 वर्ष
दिव्यांग- 47 वर्ष
सरकारी कर्मचारी- 45 वर्ष
विधवा और तलाकशुदा महिलाएं- 40 वर्ष
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-9 में की जाएगी। उन्हें 53,100 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों, मेरिट सूची और लागू आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य वर्ग 2,360 रुपये
एससी वर्ग 1,180 रुपये
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.