पीरियड्स के दौरान रुकना अब गर्ल्स के लिए मुश्किल होता है लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि 2 गलतियां अक्सर बढ़ती उम्र में सेहत पर असर डालती हैं। इसलिए शुरू से ही इन 2 गलतियों को करने से बचें।
पीरियड्स के दौरान हैवी वर्कआउट्स
सुनने में थोड़ा पुराने जमाने का ख्याल लग सकता है क्योंकि आजकल तो लड़कियां हर दिन हर तरह के काम करती हैं और पीरियड्स में भी आराम नहीं करती। लेकिन कुछ नियम सोच समझकर बनाए गए होते हैं और ये शरीर के लिए फायदेमंद भी रहते हैं। जैसे पीरियड्स में हैवी वर्कआउट करना, श्वेता शाह बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार पीरियड्स के शुरुआती 2-3 दिनों में खासतौर पर शरीर को आराम की जरूरत होती है।
हैवी वर्कआउट्स, वजन उठाना या इंटेस पेट की एक्सरसाइज हार्मोनल बैलेंस को डिस्टर्ब कर सकती हैं। इन सबकी बजाय अगर करना ही है तो स्ट्रेचिंग, सरल से योगा करें या फिर केवल रिलैक्स वॉक करें। शुरुआत में इन सबका असर नहीं दिखता लेकिन जब आपकी उम्र 40-45 के करीब पहुंचती हैं तो ये सारा रूटीन पीरियड्स के दौरान शरीर को तकलीफ देता है।
ठंडे फूड और ड्रिंक्स खाना
पीरियड्स के दौरान काफी सारी लड़कियों को क्रेविंग्स होती है। मीठा, ठंडा खाने का दिल करता है और गर्ल्स आइस्क्रीम, कोल्ड कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह पी लेती हैं। लेकिन ये ठंडे फूड ब्लोटिंग, क्रैम्प और मूड स्विंग को और बिगाड़ देते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि ठंडे फूड ना केवल डाइजेशन को स्लो कर देते हैं जिससे ब्लोटिंग वगैरह बढ़ती है बल्कि ठंडे फूड्स एंड ड्रिंक्स दर्द को बढ़ाते हैं।
पीरियड्स के दौरान इन बातों की करें केयर
पीरियड्स के दौरान शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। आयरन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करने के साथ कोशिश करें कि फ्राईड, हैवी स्पाइसी फूड्स से दूर रहें क्योंकि डाइजेशन स्लो हो जाता है।
साफ-सफाई का ध्यान रखें और हर 5-6 घंटे में हो सके तो अपने पैड्स, टैंपून और कप्स को भी जरूर बदलें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.