चेहरे पर इंस्टेंट निखार चाहिए तो मुल्तानी मिट्टी में ये 2 चीजें मिलाकर एक फेसपैक तैयार करें। ये सिर्फ 10 मिनट में आपके चेहरे को ग्लोइंग और फ्रेश लुक देने का काम करती है। साथ ही इसके लंबे इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी से आएगा चेहरे पर निखार
स्किन ब्राइटनिंग के लिए आप मुल्तानी मिट्टी की फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, कुछ बूंद नारियल तेल और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अगर स्किन ऑयली है तो नारियल के तेल की मात्रा और भी कम रखें। सिर्फ 3 चीजों से बनी ये फेसपैक स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करती है।
कैसे और कब लगानी है ये फेसपैक?
चेहरे को साफ करने के बाद ये फेसपैक पूरे चेहरे पर एक समान तरीके से लगाएं। इसे लगभग 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा हुआ रहने दें, फिर सादे पानी से चेहरा वॉश कर लें। फेस पैक रिमूव करने के बाद कोई भी मॉइश्चराइजर चेहरे पर अप्लाई कर लें।
इस फेसपैक के क्या फायदे हो सकते हैं
- चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी रिमूव होती है।
- नारियल का तेल त्वचा को अंदर से पोषण देता है और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
- दूध स्किन को डीप क्लीन करता है और माइल्ड एक्सफोलिएशन में मदद करता है।
- चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग लगता है।
- चेहरे की डलनेस कम होती है और नेचुरल निखार आता है।
कौन सी स्किन टाइप वाले लगा सकते हैं
अगर आपका स्किन टाइप नॉर्मल और कॉम्बिनेशन है तो ये फेसपैक आप आराम से लगा सकते हैं। हालांकि अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो नारियल तेल की मात्रा कम रखें और दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें। वहीं इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। सेंसेटिव स्किन वाले खासतौर से बिना पैच टेस्ट के अपने चेहरे पर कुछ भी अप्लाई ना करें।
क्या 10 मिनट में चेहरे को निखार देती है ये फेसपैक?
अगर आप किसी फंक्शन में जा रहे हैं या स्किन को इंस्टेंट ग्लो देना है, तो ये फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। 10 मिनट में आपको अपना चेहरा पहले से ज्यादा ब्राइट और फ्रेश नजर आ सकता है। हालांकि ये परमानेंट नहीं होता है। परमानेंट निखार के लिए आपकी डाइट के साथ-साथ प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन और सन प्रोटेक्शन का ध्यान रखना जरूरी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.