विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर वॉर चल रही है। अब विशाल ने आसिम को शांत रहकर जय श्री राम बोलने की सलाह दी है।
विशाल ने आसिम को कहा जय श्री राम बोलो
विशाल ने इंस्टाग्राम पर स्पेशयली पोस्ट किया और लिखा, ‘एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट…बस यही आपकी पहचान और यही रह जाएंगे आप। तो असीम भाई प्लीज शांत रहो और जय श्री राम बोलो।’
विशाल बोले इंजेक्शन से बॉडी बनती है, लेकिन दिमाग नहीं
उन्होंने आगे फिर लिखा, ‘साइकेट्रिस्ट का नंबर याद से भेज दियो। मैं तुझे सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और एक जिम का कूपन भी उसके साथ। भाई इंजेक्शन से सिर्फ बॉडी बनती है। दिमाग के लिए भी कुछ देखो। आर्ट(रैप) = 0 प्रतिशत, बकवास का टैलेंट 100 प्रतिशत।’
आसिम ने विशाल पर मारा था तंज
बता दें कि आसिम ने इससे पहले विशाल पर उस इन्सिडेंट पर निशाना साधा था जब मधुरिमा तुली ने उन्हें नेशनल टीवी पर पैन से मारा था। आसिम ने लिखा था, विशाल को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने नेशनल टीवी पर पैन से मारा था जिससे उन्हें परमानेंट डैमेज हो गया था। मेरा नाम लेना बदल दो। अगर तुम्हें अटेन्शन चाहिए तो मुझे डीएम करो, मीडिया या पॉडकास्ट में बोलने की बजाय। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए एक अच्छा साइकेट्रिस्ट ढूंढता हूं।
आसिम-हिमांशी के ब्रेकअप पर विशाल ने क्या कहा था
बता दें कि इससे पहले विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें नहीं पता कि दोनों के बीच क्या हुआ था, लेकिन उन्हें लगता है कि इससे ज्यादा चीजें हुई होंगी दोनों के बीच। विशाल ने यह भी सवाल किया कि दोनों ने अपने रिश्ते तो तभी क्यों नहीं खत्म हुआ अगर शुरुआत में ही धर्म बदलने का डिस्कशन हो गया था। उन्होंने कहा था कि दोनों 4 साल तक साथ रहे तो दोनों के बीच अलग होने की और भी कई वजह रही होंगी।
आसिम और हिमांशी की बात करें तो दोनों बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट बनकर आए थे। दोनों इस शो के दौरान साथ आए और शो के बाद भी कई साल तक साथ रहे, लेकिन फिर साल 2023 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के ब्रेकअप से फैंस को काफी झटका लगा था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.