MY2025 वर्टूस टॉपलाइन MT और AT पर सबसे ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 75,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट मिलता है, जो कुल मिलाकर 1.55 लाख रुपए है।
MY2025 वर्टूस टॉपलाइन MT और AT पर सबसे ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 75,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट मिलता है, जो कुल मिलाकर 1.55 लाख रुपए है। MY2026 टॉपलाइन वैरिएंट पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलता है, जिससे एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट के साथ कम्बाइंट होने पर 1.30 लाख रुपए हो जाता है।
फॉक्सवैगन वर्टूस की फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस कार में 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन का ऑप्शन मिलता है। 1.0L TSI इंजन 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन और 1.5L TSI EVO इंजन 1498cc का 4 सिलेंडर इंजन होगा। फॉक्सवैगन वर्टूस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। ये सेडान 6 वैरिएंट कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एटी, टॉपलाइन 1.0 एमटी, टॉपलाइन 1.0 एटी और जीटी 1.5 डीसीटी में उपलब्ध है।
इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, फॉक्सवैगन कनेक्ट 2.0 (कनेक्टेड कार टेक), ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, स्प्लिट LED टेल-लैंप, पीछे की सीट पर 3 हेडरेस्ट और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। इसे 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स जैसे रिफ्लेक्स सिल्वर, वाइल्ड चेरी रेड, कैंडी व्हाइट, करकुमा येलो, राइजिंग ब्लू मैटेलिक और कार्बन स्टील गेरी में खरीद पाएंगे। क्रोम रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.70 लाख रुपए है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
