बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच टोयोटा अब भारत में कई नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। आने वाले कुछ सालों में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर, 7-सीटर हाइराइडर और Land Cruiser FJ समेत कई नई गाड़ियां पेश कर सकती है।
लैंड क्रूजर FJ
टोयोटा ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर लैंड क्रूजर FJ को पेश किया है। भारत में इसे 2028 की शुरुआत तक लाए जाने की उम्मीद है। यह फॉर्च्यूनर से ऊपर के सेगमेंट में आएगी। एसयूवी में बॉक्सी और पुरानी लैंड क्रूजर से इंस्पायर्ड डिजाइन मिलेगा। इसमें C-शेप की LED DRL, पीछे दरवाजे पर लगा स्पेयर व्हील और रगेड बॉडी डिजाइन दिया जाएगा। यह भी IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंटरनेशनल मार्केट में इसके दो वेरिएंट मिलते हैं, लेकिन भारत में कौन सा वेरिएंट आएगा, यह अभी साफ नहीं है। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर लंबे समय से अपने सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में शामिल है। कंपनी अब इसके नए जेनरेशन पर काम कर रही है। विदेशों में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। नई फॉर्च्यूनर को 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें नए LED हेडलैंप, नई ग्रिल और बदला हुआ बंपर मिल सकता है। इसका डिजाइन हाल ही में आई नई हाइलक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसका केबिन भी ज्यादा प्रीमियम और नए फीचर्स से लैस है। इंजन में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड ऑप्शन जारी रह सकते हैं। डीजल के सेलेक्टेड वेरिएंट में 4×4 का ऑप्शन भी मिलेगी।
7-सीटर टोयोटा हाइराइडर
टोयोटा अपनी मिड-साइज एसयूवी हाइराइडर का 7-सीटर मॉडल भी तैयार कर रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान पहाड़ी इलाकों में देखा जा चुका है। थर्ड रो की सीट के लिए इसकी लंबाई मौजूदा 5-सीटर मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नई हाइराइडर में मौजूदा 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन कंटिन्यू रहने की उम्मीद है। इसमें AWD ऑप्शन भी मिल सकता है।
नई इलेक्ट्रिक एमपीवी
टोयोटा और मारुति सुजुकी एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी पर भी काम कर रहे हैं। यह मारुति की YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी के साथ शेयर्ड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी। इसमें टोयोटा का अलग डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिक्लाइनिंग सीट, वायरलेस चार्जर, Level 2 ADAS, सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
7-सीटर कोरोला क्रॉस
टोयोटा भारत में कोरोला क्रॉस 7-सीटर SUV भी लाने के बारे में सोच रही है। इसे भारत में 2028 या 2029 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के अंदर इसे फिलहाल Project 340D के नाम से जाना जा रहा है। यह TNGA-C मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल इनोवा हाइक्रॉस में भी किया जाता है। इसमें 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। इसका मुकाबला Tata Safari और Mahindra XUV 7XO जैसी SUVs से होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
