इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 3.8kWh की LFP बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इसे IP67 रेटिंग मिली है। वहीं, इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 178km है। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है।
बीगॉस C12 MaxR की बैटरी रेंज
C12 MaxR के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 3.8kWh की LFP बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इसे IP67 रेटिंग मिली है। वहीं, इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 178km है। इसमें BGauss की नई HyperZen इन-व्हील मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 4.2kW की पीक पावर देती है और 75kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड देती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ईको, राइड और स्पोर्ट मोड के साथ-साथ रिवर्स मोड, क्रूज कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे यूजफुल फीचर्स भी मिलते हैं।
बीगॉस C12 MaxR के फीचर्स
C12 MaxR के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल नोटिफिकेशन, राइड और चार्जिंग की जानकारी, यूजर प्रोफाइल और कई डिस्प्ले थीम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, इसमें फॉल डिटेक्शन, USB चार्जिंग, साइड स्टैंड सेंसर, कनेक्टेड फंक्शंस, SOS और DigiLocker इंटीग्रेशन जैसे फीचर भी शामिल हैं।
अब बात करें स्कूटर में मिलने वाले स्टोरेज की तो इसकी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह मिल जाती है। वहीं, स्कूटर में लॉक होने वाला फ्रंट कम्पार्टमेंट, बोतल और मोबाइल होल्डर, छाता होल्डर और बड़ा फ्लोरबोर्ड दिया गया है। यह स्पार्कलिंग वाइन के साथ शैंपेन गोल्ड, टेरा ग्रीन के साथ शैंपेन गोल्ड, पर्ल व्हाइट और साटन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।
बीगॉस C12 MaxR का हार्डवेयर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12-इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं। इसके रियर में CBS के साथ 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और फाइव स्टेप एडजेस्टेबल नाइट्रॉक्स गैस-चार्ज रियर यूनिट द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है, जबकि पेलोड कैपेसिटी 150 किलोग्राम आंकी गई है। इसकी रेंज को देखते हुए बाजार में इसका सीधा मुकाबला ओला S1, बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, एथर रिज्टा जैसे मॉडल से होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.