महाराष्ट्र: AIMIM नेता वारिस पठान ने असीम वकार के कांग्रेस में शामिल होने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति को अपनी राजनीतिक दिशा तय करने का अधिकार है। असीम वकार के AIMIM छोड़ने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी को असदुद्दीन ओवैसी और अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। पार्टी आगे भी बढ़ेगी और तरक्की करेगी। किसी व्यक्ति के रहने या पार्टी छोड़ने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वारिस पठान ने AIMIM को बीजेपी की बी-टीम बताए जाने पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है। AIMIM बीजेपी को हराने के लिए प्रयास कर रही है और बीजेपी को हराकर रहेगी।
गणपति उत्सव में DJ की अनुमति पर सवाल
गणपति उत्सव के दौरान रात 12 बजे तक DJ और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति पर वारिस पठान ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी त्योहार से कोई विरोध नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि अगर गणपति उत्सव के लिए कुछ दिनों की विशेष छूट दी जा रही है, तो ऐसी छूट मुस्लिम त्योहारों के लिए क्यों नहीं दी जाती?
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के जुलूस रात 10 बजे के बाद नहीं निकलते और उनमें DJ भी नहीं बजता। उन्होंने लाउडस्पीकर और अजान को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय कानून का पालन कर रहा था और निर्धारित डेसिबल सीमा में अजान दी जा रही थी। वारिस पठान ने कहा कि अगर कानून है तो वह सभी के लिए समान होना चाहिए।
बुर्के और हिजाब विवाद पर बयान
बुर्के के मुद्दे पर वारिस पठान ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती थीं, पहनती हैं और आगे भी पहनेंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी महिला का हिजाब या बुर्का नहीं उतार सकता, क्योंकि संविधान ने उन्हें अपने पहनावे और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। वारिस पठान ने कहा कि अगर मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बुर्का नहीं पहनने पर ही महिलाओं को आधुनिक या स्वतंत्र माना जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं और आगे भी बुर्का पहनती रहेंगी।
ये भी पढ़ें:
‘वंदे मातरम् नहीं गाएंगे चाहे फांसी पर चढ़ा दिया जाए’, AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान का विवादास्पद बयान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.