पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी भारत में खेली जाएगी। ICC ने बुधवार को इस पर मुहर लगा दी है। छह टीमों का यह टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी। ICC ने 30 अगस्त को श्रीलंका से मेजबानी छीन ली थी। ICC ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का दखल है। भारत को मेजबानी देने की वजह श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद टूर्नामेंट कराने के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने दावा किया था। ICC ने तय मानकों के आधार पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ICC ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जुलाई में ICC की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में बताए गए जरूरी सुधार कर रहा है। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका खेलेंगी। इन सभी टीमों ने 6 जुलाई की कटऑफ तारीख पर ICC महिला टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर क्वालिफाई किया है। राउंड-रॉबिन लीग के बाद फाइनल सभी टीमें राउंड-रॉबिन लीग में खेलेंगी। लीग के बाद शीर्ष दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी। पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी 50 ओवर के फॉर्मेट में खेली जाती है। भारत ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसमें भारतीय टीम ने खिताब जीता था। जय शाह बोले- महिला क्रिकेट के लिए नया अध्याय ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा- ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक नए और उत्साहजनक अध्याय की शुरुआत है। टूर्नामेंट का यह पहला सीजन होगा, जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें कड़े मुकाबले में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा, इससे टीमों को रैंकिंग में ऊपर जाने और वैश्विक मंच पर जगह बनाने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा। हर साल ICC का एक प्रमुख महिला टूर्नामेंट होने से महिला क्रिकेट, उसकी खिलाड़ियों और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए गति, निरंतरता और मजबूत लय बनाने का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा। ————— ये खबर भी पढ़ें श्रीलंका से छिनी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी:ICC ने लगाया सरकारी दखल का आरोप; अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छिन गई है। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल को लेकर आपत्ति जताई है। अब 14 से 28 फरवरी तक होने वाला छह टीमों का टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.