पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आईसीसी की ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान खिसकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि लॉर्ड्स में 97 रन बनाने वाले शकील को फायदा हुआ है।
बाबर आजम रैंकिंग में टॉप-10 से हुए बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में बल्ले से रन नहीं बना पाने के कारण बाबर आजम रैंकिंग में पांच स्थान गंवाकर 15वें पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने लॉर्डस में खेले गए दूसरे टेस्ट में सिर्फ 14 रन बनाए। वह अगस्त में करीब दो साल बाद टॉप-10 में पहुंचे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 और 24 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत वह 10वें स्थान पर पहुंचे थे। वह सितंबर 2024 के बाद पहली बार इस स्थान तक पहुंचे थे।
बाबर आजम को भले ही रैंकिंग में नुकसान हुआ हो लेकिन अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाजों को फायदा पहुंचा है। गेंदबाजों में मोहम्मद अब्बास को काफी बढ़त मिली है। उन्होंने 9 विकेट चटकाए थे, जिससे वह 10 स्थान के फायदे के साथ टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद अली पांच विकेट लेने के बाद 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सऊद शकील ने लॉर्ड्स में दूसरी पारी में 97 रनों की दमदार पारी खेली। वह 15 स्थान के फायदे के साथ 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
दो शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल रैंकिंग में बढ़े
भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाने वाले गिल दो स्थान नीचे नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सातवें स्थान पर शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह भारतीय सलामी बल्लेबाज 11वें स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दो शतक की मदद से 328 रन बनाने वाले पडिक्कल पांच पायदान ऊपर 54वें स्थान पर पहुंच गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.