भारतीय सड़कों पर एक बार फिर इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जबकि पिछली बार देखे जाने से पहले ही नए मॉडल के बारे में कई डिटेल सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट टेस्टिंग फोटोज में इसके डोर पर एक अहम मैसेज BRING IT ON लिखा हुआ है।
दरअसल, भारतीय सड़कों पर एक बार फिर इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जबकि पिछली बार देखे जाने से पहले ही नए मॉडल के बारे में कई डिटेल सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट टेस्टिंग फोटोज में इसके डोर पर एक अहम मैसेज “BRING IT ON” लिखा हुआ है। आम तौर पर प्रारंभिक प्रोटोटाइप पर उपयोग किए जाने वाले कन्वेंशनल ब्लैक कैमफ्लाज के विपरीत, लेटेस्ट टेस्टिंग व्हीकल लगभग पूरी तरह से व्हाइट कैमफ्लाज में लिपटा हुआ है जो इनोवेशन, ट्रांसफॉर्मेशन, कॉम्पेनियन, एंबिशन, इंस्प्रेशन, रिफ्लेक्शन और एक्सप्रेशन जैसे वर्ड्स से भरा है।
हालांकि, सबसे मुख्य मैस्ज “BRING IT ON” है, जो व्हीकल के दोनों तरफ बड़े लेटर में दिखा दे रहा है। इससे पता चलता है कि हुंडई धीरे-धीरे अपकमिंग SUV के डेवलपमेंट के प्रमोशनल फेज की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्रोडक्शन नाम का खुलासा नहीं किया है। इसमें कैमफ्लाज में शुरुआत में दिखाई देने वाली बातों से कहीं अधिक कुछ हो सकता है। करीब से देखने पर पता चलता है कि टेस्टिंग में “ON” लेटर को बार-बार रेड कलर से हाइलाइट किया गया है।
रैप पर दिखाई देने वाले लेटर और सेंटेंस में इनोवेशन, फरपेक्शन, ट्रांसफॉर्मेशन, कन्वर्सेशन, रिफलेक्शन, एक्सप्रेशन, इंस्प्रेशन, सिलेक्शन और इवोल्यूशन शामिल हैं। फिर उन सभी में सबसे बड़ा संदेश “BRING IT ON” है। यह इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इस अपकमिंग SUV से जुड़े इंटरनेशनल मॉडल को बेयोन कहा जाता है, दूसरा नाम जो “ON” में फिनिश होता है। इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि हुंडई भारत के लिए बेयोन नाम को छेड़ने के लिए कैमफ्लाज का उपयोग कर सकती है।
एक्सपेक्टेड डिजाइन, इंटीरियर और इंजन
कार में सामने की तरफ, नई हुंडई SUV में बोनट लाइन के करीब एक वाइड लाइटिंग सिग्नेचर दिखाई देती है। मेन लाइट एलिमेंट को नीचे की तरफ रखा गया है, जिससे फेसिया को हुंडई के नए SUV डिजाइनों के समान एक लेयर्ड अपीरियंस मिलती है। साइड प्रोफाइल में मोटी क्लैडिंग और एलॉय व्हील के साथ चौकोर व्हील आर्च का पता चलता है। इसकी छत पीछे की ओर काफी सीधी रहती है, जिससे हेडरूम और लगेज के लिए जगह मिलती है।
पिछले स्पाई शॉट्स से पहले ही अपकमिंग SUV के अंदर की झलक मिल चुकी है। उम्मीद है कि डैशबोर्ड में हॉरिजोंटली लेआउट वाली जो इंटीग्रेटेड डिजिटल स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम) का कॉम्बिनेशन मिलेगा। लेटेस्ट जनरेशन के वेन्यू के समान एक नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन भी देखा गया है, जिसमें पारंपरिक ब्रांडिंग के स्थान पर हुंडई के फोर-डॉट सिग्नेचर शामिल हैं।
अन्य एक्सपेक्टेड इक्युपमेंट की बात करें तो वैरिएंट के आधार पर 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई ADAS फंक्शन शामिल हैं। हुंडई नई SUV को एक टेक्नोलॉजी-ऑरिएंटेड के तौर में पेश करने की संभावना है, जो इसे इसके नीचे वेन्यू और ऊपर क्रेटा दोनों से पर्याप्त अंतर देखने को मिलेगा।
अपकमिंग हुंडई SUV को मुख्य रूप से पेट्रोल पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हुंडई का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो क्रेटा में भी उपयोग किया जाता है। क्रेटा में यह इंजन 115 PS का पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये मैनुअली और IVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसे CNG के साथ भी लाया जा सकता है। दरअसल, मारुति विक्टोरिस की कामयाबी में अंडरबॉडी CNG सिलेंडर का भी अहम रोल रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
