- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (19 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
मंगलवार, 19 मई को मेष राशि वालों को सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मिथुन राशि वालों की बिजनेस यात्रा लाभदायक रह सकती है और संपर्क बढ़ेंगे। कर्क राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
कन्या राशि वालों के कारोबार में नई गतिविधि शुरू हो सकती है। तुला राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों का अधूरा व्यवसायिक काम पूरा होगा और नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। धनु राशि वालों की आय बेहतर रहेगी। मकर राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कुंभ राशि वालों को बीमा और शेयर्स से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। दिन का ज्यादा समय सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों में बीतेगा। अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्ममनन करना भी जरूरी है। आज आपकी व्यवहार कुशलता लोगों को प्रभावित करेगी। नेगेटिव- अहम और आवेश पर काबू रखें। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन रखने के बजाय अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। इससे संबंध उचित बने रहेंगे। कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी और व्यवहार कुशलता से उनका समाधान निकाल लेंगे। धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक फैसला लेते समय जल्दबाजी के बजाय गंभीरता और सावधानी रखना आपको तनाव मुक्त रखेगा। अपनी ऑफिशियल फाइलें और पेपर पूरी तरह कंप्लीट रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कामकाज में अनुशासन और स्पष्टता जरूरी रहेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच कुछ विवादित स्थिति रह सकती है। हालांकि आपस में बैठकर बात करने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नियमित जांच करवाते रहें। वर्तमान मौसम से बचाव रखना भी बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आज पारिवारिक गतिविधियों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा। किसी मांगलिक काम के आयोजन से जुड़ी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से माहौल और खुशनुमा होगा। युवा अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। घर में सहयोग और अपनापन बना रहेगा। नेगेटिव- धन के मामले में धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। योजनाओं को लागू करने में कुछ न कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन हिम्मत न हारें और प्रयास जारी रखें। जमीन-जायदाद और वाहन को लेकर कोई समस्या बन सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। आय के मामले में अभी थोड़ा संतोष रखना पड़ेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर गौर करना आपकी कोई मुश्किल हल कर सकता है। कामकाज में धैर्य रखें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ हंसी-खुशी भरे पल बीतेंगे। आपसी तालमेल की कमी से प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य- गर्मी और पॉल्यूशन की वजह से सिरदर्द और मानसिक थकान महसूस होगी। इसलिए आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अगर घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज उसकी शुरुआत हो सकती है। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। विशेष मुद्दों पर खास बातचीत भी होगी। नेगेटिव- विद्यार्थी आलस और मौज-मस्ती में समय नष्ट न करें और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। फाइनेंस से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। किसी भी तरह की उधारी करना मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मशीनरी और स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां उठ सकती हैं। आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानी से बाहर निकाल देगा। इस समय व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी और संपर्क भी बढ़ेंगे। सावधानी से आगे बढ़ें। लव- दांपत्य जीवन में चल रही कुछ गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी और संबंध सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे। स्वास्थ्य- एसिडिटी या किसी इंफेक्शन की वजह से पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- घर और व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने से आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई काम पूरा होने की संभावना है। मन में संतुलन रहेगा। नेगेटिव- किसी की मदद करने का वादा करते समय अपनी क्षमता का ध्यान जरूर रखें, वरना खुद ही अपनी बातों में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी होने की स्थिति में शांत रहना ही उचित है। किराएदार से जुड़े मामले सुलझने में अभी समय लग सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर सचेत रहें। जनसंपर्क को और मजबूत बनाने की जरूरत है। आज किसी के साथ कोई डील न करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला ही बेहतर रहेगा। लव- घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें, क्योंकि इससे घर का माहौल बिगड़ सकता है। घर के सदस्यों को भी थोड़ी स्वतंत्रता की जरूरत है। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। आराम लें और संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- संतान की प्रगति से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको अपनी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- हर स्थिति में सरकारी नियमों का पालन करना आपको मुसीबत से बचाएगा। अपनी कामयाबी को लोगों के सामने ज्यादा जाहिर न करें। समय पर काम पूरा करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तनाव मुक्त रखना जरूरी है। शांत रहकर काम करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में उचित संतुलन और तालमेल बना रहेगा। जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। काम की दिशा बेहतर बनेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रयासों से सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। युवा वर्ग को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आज कोई इच्छा पूरी होने वाली है। संपत्ति से जुड़ा कोई काम हल होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। सभी जिम्मेदारियां खुद पर लेने के बजाय कुछ काम परिवार के लोगों में बांट लें। इससे आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी बेहतर समय निकाल पाएंगे और सुकून महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी खास व्यक्ति से वाद-विवाद होने से मन थोड़ा व्यथित रहेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और संबंधों में मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थी पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में कोई नई गतिविधि शुरू करने का विचार बनेगा और जल्दी ही इसके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने में भरपूर मेहनत करनी पड़ेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- मौसम के बदलते प्रभाव की वजह से छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। संयमित दिनचर्या रखें। थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम सुचारु रूप से पूरे होने से मन में सुकून रहेगा। विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। बच्चों के साथ छोटी मनोरंजक यात्रा का भी योग है। नेगेटिव- अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं और इस चिंता का असर आपकी शांति और नींद पर भी पड़ सकता है। हालांकि किसी मित्र की मदद से आपकी समस्या का समाधान निकलेगा। युवाओं को मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ निराशा रह सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी मान-प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। कार्यभार भी मन मुताबिक रहेगा। काम में आत्मविश्वास और संतुलन जरूरी रहेगा। लव- जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई रहेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से बचाव रखना बहुत जरूरी है। मौसम के अनुकूल आहार और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- सही समय पर सही फैसला लेना आपकी तरक्की का कारण बनेगा। सकारात्मक लोगों के सानिध्य में रहें और खुद भी सकारात्मक बने रहें। इससे आपके व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में और निखार आएगा। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन आय की स्थिति बेहतर होने से बड़ी समस्या नहीं आएगी। अगर किसी खास काम पर विचार-विमर्श चल रहा है, तो उसे तुरंत लागू करना भी जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। किसी नई योजना या काम को शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। महिलाएं घर और व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखने में सफल रहेंगी। अच्छा मुनाफा भी रहेगा। काम में सक्रियता बनाए रखें। लव- पति-पत्नी के बीच भरपूर तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन और योग पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- आज का दिन मौज-मस्ती और अपने मन के अनुसार कामों में बीत सकता है। इससे रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुसार शुभ परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- आज जोखिम भरे कामों में पैसा लगाना नुकसानदायक रह सकता है। ज्यादा कल्पनाएं न करें और हकीकत का सामना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें। किसी भी तरह की उधारी करने से पहले उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें।
व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़े सभी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने के बजाय फैसले खुद लेने का प्रयास करें। किसी भी पार्टी के साथ व्यापारिक डील करते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। आय की स्थिति आज बेहतर रहेगी। सरकारी नौकरी में बातचीत करते समय सचेत रहने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा काम के बीच आराम लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- बेहतरीन दिन रहेगा। किसी समारोह या मीटिंग में आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है और आपके विचारों को विशेष महत्व दिया जाएगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मन को सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने काम पूरे करने में ही ऊर्जा लगाएं। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें। स्थान परिवर्तन के लिए किए गए प्रयासों में कुछ रुकावटें रहेंगी।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करें। ये संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पार्टनरशिप में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। नौकरी में आपके अच्छे काम की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी कोई दिक्कत महसूस होगी। बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। अचानक किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे। नेगेटिव- किसी खास गतिविधि को लेकर मन में असमंजस रहेगा। इसे सुलझाने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका कोई काम अधूरा भी रह सकता है। धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- निजी और व्यवसायिक कामों में बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे। बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ लाभदायक स्थिति रहेगी। राजनीतिक संपर्क बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी वालों को किसी दूसरे डिपार्टमेंट के काम भी करने पड़ सकते हैं। कामकाज में सावधानी रखें। लव- काम के साथ घर-परिवार की देखभाल और सहयोग करने से घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ समस्याएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें। इस समय छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का अनुकूल समय है। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप खुद को तनाव मुक्त तथा ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। नेगेटिव- कोई नकारात्मक स्थिति बने, तो घबराने के बजाय उसका मुकाबला करें, वरना मनोबल में कमी आ सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा लोन या उधार लेना परेशानी में डाल देगा। महत्वपूर्ण कामों में ज्यादा सोच-विचार न करें, वरना समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित और दोस्ताना बने रहें। ज्यादा टोका-टाकी से स्टाफ परेशानी महसूस कर सकता है। लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन से जुड़ा कोई प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से आलस और सुस्ती आ सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
