जेंट्स भी आजकल ब्रेसलेट पहनने का शौक रखते हैं, अगर आप भी सोने के ब्रेसलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो हम आपके लिए कुछ नए पैटर्न लेकर आए हैं। सिर्फ 5 ग्राम सोने में आप सोने के ये ब्रेसलेट्स बनवा सकते हैं।
1. डबल चेन गोल्ड ब्रेसलेट
2- क्लासिक लिंक ब्रेसलेट
चौड़े लिंक और बॉक्सी पैटर्न वाला यह डिजाइन जेंट्स की पर्सनैलिटी को रॉयल टच देगा। अगर आप एलिगेंसी के साथ रॉयल फील चाहते हैं, तो इस तरह का ब्रेसलेट पैटर्न चुनें। इसे आप डेली वियर में पहन सकते हैं, ये हाथों पर जचेगा।
3- नेम प्लेट गोल्ड ब्रेसलेट
आजकल कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट का ट्रेंड भी खूब चल रहा है। आप चाहे तो नेम प्लेट वाला ब्रेसलेट बनवाएं। कई जेंट्स अपनी पत्नी का नाम इस पर लिखवा लेते हैं, तो कुछ लोग अपना ही नाम लिखते हैं। दोनों ही तरह से इस तरह का लुक भी हाथों पर जचेगा। खूबसूरत डिजाइन के साथ नाम अच्छा लगेगा।
4- फ्लैट मेश ब्रेसलेट डिजाइन
हल्का, आरामदायक और मॉडर्न लुक वाली डिजाइन खोज रहे हैं, तो फ्लैश मेश वाला ब्रेसलेट चुनें। 5 ग्राम सोने में ये आसानी से बन जाएगा और हाथों पर परफेक्ट लगेगा। साथ ही इसकी डिजाइन हल्की होगी, जो आपको हैवी भी नहीं लगेगी। अगर स्टाइल मारना चाहते हैं, तो इस तरह का पैटर्न बनवाएं।
5- कर्ब चेन गोल्ड ब्रेसलेट
सलमान खान के ब्रेसलेट से इंस्पायर है, तो कर्ब चेन डिजाइन चुनें। इस तरह का ब्रेसलेट कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता और हर उम्र के पुरुषों पर खूब जंचता है। ये डिजाइन कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक पर जचेगा और हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगा। हर कोई आपके स्टाइल की तारीफ करेगा।
नोट: यहां 5 ग्राम सोने में बनने वाले ब्रेसलेट डिजाइनों की जानकारी दी गई है। हालांकि, यदि आप कोई हैवी या चौड़ा पैटर्न चुनते हैं, तो ब्रेसलेट का वजन 5 ग्राम से अधिक या कम हो सकता है। इसलिए कोई भी डिजाइन फाइनल करने से पहले अपने सुनार से वजन और कीमत की पूरी जानकारी जरूर ले लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.