BMW ने भारत में अपनी नई i5 Long Wheelbase (LWB) इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अगस्त में इसकी बुकिंग शुरू की थी। इसे सिर्फ एक – eDrive35L M Sport वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
268hp की ताकत, 669km की रेंज
BMW i5 eDrive35L में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 268hp की पावर और 410Nm का टॉर्क ऑफर करती है। यह रियर-व्हील ड्राइव सेडान है और 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 6.7 सेकंड लेती है। इसकी टॉप स्पीड 195kmph है। इसमें 81.6kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक MIDC टेस्ट साइकिल में यह एक बार फुल चार्ज होने पर 669km तक चल सकती है। i5 LWB में 160kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। BMW का दावा है कि बैटरी को 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज करने में करीब 33 मिनट लगते हैं। AC चार्जिंग के लिए इसमें 11kW तक का सपोर्ट है। कंपनी कार के साथ BMW Wallbox Charger और उसकी इंस्टॉलेशन भी देती है।
5 सीरीज LWB जितनी लंबी है कार
BMW i5 LWB की लंबाई 5,175mm, चौड़ाई 2,156mm और ऊंचाई 1,520mm है। इसका व्हीलबेस 3,105mm है। नॉर्मल i5 के मुकाबले LWB मॉडल 115mm ज्यादा लंबा है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी लंबाई, ऊंचाई और व्हीलबेस पेट्रोल-डीजल इंजन वाली BMW 5 Series LWB के बराबर है। बाहर की तरफ कार में BMW की इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, अडैप्टिव LED हेडलाइट्स और 20-इंच M अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे रैपअराउंड LED टेल-लाइट्स, वेलकम लाइट्स और C-Pillar पर सफेद रंग में ‘5’ की ब्रैंडिंग दी गई है।
M Sport पैकेज के साथ स्पोर्टी लुक
i5 LWB में M स्पोर्ट पैकेज स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें M-Specific फ्रंट और रियर बंपर्स के साथ ब्लैक हाई-ग्रॉस इंसर्ट्स, M स्टीयरिंग व्हील्स और टू-टोन लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। कार में अडैप्टिव रियर-ऐक्सल एयर सस्पेंशन भी स्टैंडर्ड है। BMW ने भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी बढ़ाया है। इसमें आगे 245/45 R20 और पीछे चौड़े 275/40 R20 टायर दिए गए हैं।
अंदर लग्जरी फीचर्स की भरमार
केबिन में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर और 14.9-इंच टचस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ऐंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 17-Speaker Bowers & Wilkins Sound System, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, BMW Digital Key Plus और USB-C पोर्ट्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए i5 LWB में 8 एयरबैग्स, स्टॉप और गो के साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, फ्रंट कोलिजन वॉर्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक वॉर्निग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और स्मार्टफोन के जरिए रिमोट पार्किंग की सुविधा भी मिलती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
