Ishan Kishan Duleep Trophy Final: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह ईस्ट जोन के कप्तान हैं।
पटौदी के खास क्लब में ईशान
ईस्ट जोन की ओर से 31 साल बाद किसी प्लेयर ने दलीप ट्रॉफी में डबल सेंचुरी लगाई है। विकेटकीपर ईशान एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें प्लेयर बन गए हैं। उनके अलावा यह कारनामा मंसूर अली खान पटौदी, अंशुमान गायकवाड़, रमन लांबा, चेतेश्वर पुजारा, यूसुफ पठान और यशस्वी जायसवाल ने किया। 28 वर्षीय ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले प्लेयर हैं। पिछला रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था। साहा ने 2012 फाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 170 रन बनाए थे। ईसान की पारी के दौरान विकेटकीपिंग का रिकॉर्ड भी टूट गया। दिनेश कार्तिक ने 2010 के फाइनल में साउथ जोन की ओर से वेस्ट जोन के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी, जो दिलीप ट्रॉफी फाइनल में किसी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर था।
पुजारा और यशस्वी को पछाड़ा
ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल को पछाड़ दिया है। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पुजारा ने 2016 में इंडिया रेड के खिलाफ फाइनल में 363 गेंदों में 256 रन बनाए थे, जिसमें 28 चौके हैं। युवा ओपनर यशस्वी ने 2022 में वेस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के सामने 323 गेंदों में 265 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और चार छक्के हैं। रमन लांबा के नाम सिर्फ दलीप ट्रॉफी फाइनल बल्कि इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1987 में नॉर्थ जोन की ओर से वेस्ट जोन के विरुद्ध खिताबी मुकाबले में 471 गेंदों में 320 रन बटोरे थे। लांबा ने 30 चौके और 6 छक्के लगाए। ईशान दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर की ऑलटाइम लिस्ट में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.