पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिये मेंटोर बनाया गया है। वे श्रीलंका सीरीज के साथ टीम के साथ जुड़ेंगे।
मेंटोर बनाए जाने के बाद पीटरसन का बयान
पीटरसन ने मेंटोर बनाए जाने के बाद कहा “दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीतने के इस सफर में टीम की मदद करने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और एक बेहद खास पल है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी व्हाइट-बॉल टीम है। मैं इन खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनकी पूरी क्षमता को निखारने के लिए अथक परिश्रम करने को लेकर उत्साहित हूं। अगले 12 महीनों तक ब्रेंडन की टीम का हिस्सा बनना एक शानदार अवसर है। मैं जल्द से जल्द शुरुआत करने के लिए बेताब हूं।”
मैकुलन ने क्या कहा?
मैकुलम ने इस नियुक्ति पर बात करते हुए कहा “मैं केपी का बहुत सम्मान करता हूं और क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों की सराहना करता हूं। उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट पर गहरा प्रभाव डाला है, इसलिए उनके अनुभव, ज्ञान और कद को देखते हुए इस टीम में भूमिका निभाने की इच्छा रखना एक शानदार उपलब्धि है।” उन्होंने आगे कहा- “मैं विशेष रूप से अपने बल्लेबाजों को उनके साथ काम करने का अवसर मिलने से उत्साहित हूं। केपी को उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक चीजों की बेहतरीन समझ है, जो हमारे खिलाड़ियों के लिए बेहद मूल्यवान साबित होगी।”
पीटरसन के पास है अनुभव
बता दें कि पीटरसन के पास व्हाइट बॉल क्रिकेट का व्यापक अनुभव है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 136 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने दोनों प्रारूपों में 5,500 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 8,181 रन बनाए हैं। 2010 में इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने में भी उनकी अहम भूमिका थी। 46 वर्षीय पीटरसन को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी इसी तरह की भूमिका निभाने का अनुभव है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने 2025 आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर के रूप में काम किया था। अब इंग्लैंड टीम के साथ उनका यह कार्यकाल विश्व कप तक चलेगा, जहां मैकुलम की टीम वर्ल्ड कप जीतने का प्रयास करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.