Jan Nayagan Released: विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। आइए जानते हैं कैसी है विजय की आखिरी फिल्म
एक्शन, सस्पेंस और इमोशन्स से भरी है विजय की जन नायकन
फिल्म में एक्शन है, सस्पेंस है, इमोशनल ड्रामा और एक खतरनाक खलनायक भी है। इस तरह फिल्म में वो सब है जो एक फिल्म को सफल बनाता है। फिल्म को शुरुआत में लिख कर आता है इलेक्शन 2026….एक गांव है जहां लोग गुंडों के डर से वोट नहीं देते हैं। एक पुलिसवाला उन्हें वोट देने के लिए कहता है। गांववालों का डर निकालने के लिए पुलिसवाला उन्हें थलापति (वेट्री कोंडान) की कहानी सुनाता है।
मास एंटरटेनर है थलापति विजय की फिल्म
फिल्म के इंट्रो क्रेडिट में थलापति विजय का नाम है मुख्यमंत्री विजय के नाम से आता है। विजय की ये फिल्म एक फुलऑन मास एंटरटेनर है। विजय की एंट्री का सीन बहुत ही पावरफुल लगता है। उनके एंट्री सीन की शुरुआत जेल से होती है। विजय जेल में बंद हैं, गुंडों की जेल में एंट्री होती है किसी और को मारने के लिए, लेकिन उसे विजय अपने दमदार एक्शन से बचाते हैं।
परतों में खोला है किरदारों का बैकग्राउंड
विजय जेल में क्यों बंद हैं, डायरेक्टर फर्स्ट हाफ में इस बात पर पर्दा रखे रहता है। वहीं, बॉबी देओल का किरदार एक पुलिसवाले से खतरनाक विलेन कैसे बन जाता है, डायरेक्टर इस बात को भी परतों में खोलते नजर आए हैं। दर्शकों की दिलचस्पी इस बात में लगातार बनी रहती है कि आखिर क्या है विजय और बॉबी के किरदारों की बैक स्टोरी।
क्या है जन नायकन का प्लॉट?
शानदार एक्शन के साथ शानदार डायलोग भी सुनाई पड़ता है। पूरी फिल्म में वेट्री कोंडान को थलापति कहकर ही बुलाया जाता है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में सभी किरदारों के लिए भूमिका बनाई जाती है। इस फिल्म में थलापति और एक बच्ची का इमोशनल एंगल भी दिखाया गया है। उस बच्ची का यंग किरदार निभाया है एक्ट्रेस ममिता बैजू (विजी) ने।
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक ऐसे ‘जन नेता’ के इर्द-गिर्द घूमती है जो किसी के साथ गलत नहीं होने देता है। वो हर जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज उठाता है। समाज में उसका सम्मान है। अपनी जर्नी में उसकी मुलाकात विजी से होती है और विजी को लेकर थलापति का सपना है कि उसे आर्मी में भेजा जा सके। थलापति का जीवन अब विजी के लिए समर्पित हो चुका है। थलापति के जीवन में उस वक्त भूचाल आ जाता है जब विजी अनजाने में एक खतरनाक दुश्मन के निशाने पर आ चुकी है। अपनी बेटी को बचाने के लिए थलापति के सामने उसका एक पुराना दुश्मन आ चुका है।
भारत को दहलाने की एक खतरनाक साजिश चल रही है। ये साजिश कोई और नहीं खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आए बॉबी देओल ही रच रहे हैं। हालांकि, फिल्म में ये नहीं दिखाया गया है कि ये साजिश पाकिस्तान में हो रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि अफ्रीका से भारत को दहलाने की साजिश चल रही है।
कैसी है बॉबी देओल की एक्टिंग?
थलापति की तरह ही बॉबी देओल के एंट्री सीन को भी काफी जानदार बनाया गया है। उन्हें भी थलापति के बारबर की ही इम्पॉर्टेन्ट, चालाक और शक्तिशाली दिखाया गया है। प्रकाश राज की बात करें तो उन्होंने एक करप्ट घूसखोर राजनेता का किरदार निभाया है। उन्हें अपने इस किरदार में जान फूंकी है।
सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं फिल्म में एक्ट्रेस
साउथ की फिल्मों पर अक्सर ये आरोप लगता रहा है कि उन फिल्मों में फीमेल लीड को ग्लैमर के लिए कास्ट किया जाता है। हाल ही में पेड्डी को लेकर भी ये विवाद हुआ था, लेकिन इस फिल्म में आपको ये अलग लगेगा। फिल्म में फीमेल लीड्स को भी कहानी के अहम हिस्से के रूप में दिखाया गया है। क्लाइमेक्स में विजी एक्शन करती भी नजर आती हैं। विजय की ये आखिरी फिल्म साउथ की फिल्मों पर लगने वाले इस आरोप को गलत साबित करते है।
हर किसी को दिया गया है अच्छा स्क्रीन टाइम
फिल्म की दूसरी अच्छी बात ये है कि हर किरदार को लगभग बराबर स्क्रीन टाइम दिया गया है। ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्म है, लेकिन फिर भी फिल्म में उन्हें गैर-जरूरी जगहों पर नहीं दिखाया गया है। चाहे बॉबी देओल हों या प्रकाश राज हों हर किसी को अच्छा और दमदार स्क्रीन टाइम दिया गया है।
फिल्म की तीसरी अच्छी बात है कि इस फिल्म के डायलोग्स काफी अच्छे लिखे गए हैं। फिल्म के डायलोग्स में भारत के लोकतंत्र, वोटिंग की प्रक्रिया और किस तरह राजनेता लोगों को धर्म के आधार पर बांटते हैं, इसको बखूबी कहा गया है।
क्या है फिल्म का सेकेंड हाफ
फिल्म के सेकेंड हाफ की बात करें तो इसमें ज्यादातर एक्शन ही दिखाया गया है। फिल्म के क्लाइमेक्स में रोबॉटिक वॉर दिखाया गया है। नई-नई टेकनीक के साथ बॉबी देओल का किरदार थलापति को चुनौती देता है और थलापति उसकी चाल को कैसे फेल करते हैं, ये दर्शकों को पसंद आएगा।
कुल मिलाकर जन नायकन एक ऐसी फिल्म है जिसे हॉल में देखना चाहिए। फिल्म के डायरेक्शन से लेकर, एक्शन और फिल्म के डायलोग सब कुछ ही एक मास एंटरटेनर लगता है।
विजय के फैंस के लिए खास तोहफा
फिल्म के एंड में थलापति के फैंस के लिए एक खास तोहफा है। क्योंकि विजय की ये आखिरी फिल्म है इसलिए फिल्म के एंड क्रेडिट्स में पर्दे पर थलापति के वो सब किरदार आते हैं जो वो अब तक फिल्मों में निभा चुके हैं। विजय के फैंस के लिए ये काफी उत्साह से भार और इमोशनल पल होने वाला है।
फिल्म: जन नायकन
डायरेक्टर: एच.विनोथ
कास्ट: जोसेफ विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.