किसी भी ट्रिप को आरामदायक बनाने के लिए उसे सही तरह से प्लान करना बहुत जरूरी है। ऐसे में यहां हम 15 ट्रैवल हैक्स शेयर कर रहे हैं, जो आपके लिए ट्रिप को कम्फर्टेबल बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। देखिए, क्या हैं वह हैक्स।
15 ट्रैवल हैक्स
1) कपड़ों को फोल्ड करने की जगह रोल करें
ट्रैवलिंग में अगर लगेज ज्यादा होगा तो इसे संभालने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कम सामान होने पर आपका ट्रिप कम्फर्टेबल हो सकता है। इसके लिए बैग में सामान को सही तरह से पैक करें। अक्सर कपड़ों को फोल्ड करके रखा जाता है। लेकिन कम जगह में ज्यादा कपड़े रखने के लिए कपड़ों को रोल करके रखें।
2) गूगल मैप पर होटल की लोकेशन सेव करें
जब भी किसी नई जगह पर जाएं तो हमेशा अपने होटल की लोकेशन को मैप पर सेव कर लें। ऐसा करने से आप घूमने फिरने के बाद अपने होटल तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
3) होटल के कमरे और मिनीबार की फोटो
चेकइन करने के साथ ही अपने रूम और मिनी बार की कुछ तस्वीरें क्लिक कर लें। कई बार ऐसा होता है कि कमरे में सामान पहले से टूटा होता है और चेकआउट के समय आपको इसका बिल चुकाना पड़ जाता है।
4) लंबे सफर के लिए स्नैक्स पैक करें
ट्रेन या बस से किसी दूर जगह की यात्रा कर रहे हों तो अपने पास अपनी पसंद के कुछ स्नैक्स जरूर रख लें। अगर कभी आपको रास्ते में आपके पसंद का खाना नहीं मिला तो आप स्नैक्स से भी पेट भर सकते हैं।
5)पैकिंग क्यूब्स में सामन पैक करें
अगर कई जगहों पर घूमने का प्लान है और हर जगह पर आपको अलग-अलग होटलों में चेक इन करना है तो पैकिंग क्यूब्स में सामान पैक करना सही रहेगा।
6) कैश और कार्ड्स को दो जगहों पर डिवाइड करें
हमेशा कैस और कार्ड्स को दो जगहों पर बांट कर रखें एक अपने पर्स में और दूसरा ट्रैवल बैग में। ऐसा करने पर कोई मूसीबत आने पर आपको परेशानी नहीं होगी।
7) करंसी कंवर्टर ऐप
अगर विदेश घूमने जा रहे हैं तो फोन में करंसी कंवर्टर ऐप डाउनलोड कर लें। इससे आप तुरंत पता लगा सकते हैं कि आप कितने रुपये खर्च कर रहे हैं।
8) पावर बैंक
एक फुली चार्ज पावर बैंक हमेशा अपने बैग में रखें। अगर फोन चार्जिंग खत्म हो जाएगी तो आप इसकी मदद से तुरंत फोन चालू कर सकते हैं।
9) दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतल
कई बार ट्रिप में पानी का भी बहुत खर्चा हो जाता है। इसलिए अपने पास एक ऐसी बोतल रखें जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आप दोबारा पानी भरकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
10) यूनीवर्सल अडेप्टर
विदेश घूमने जाने वालों को सबसे पहले अपने बैग में इसे पैक करना चाहिए।
11) वेट वाइप्स और टिशू रखें
वेट वाइप्स और टिशू पेपर भी अपने पास जरूर रखकर ले जाएं। ये भले ही आपको बिना काम की चीज लगेगी लेकिन ट्रिप पर ये काफी जगहों पर काम आ सकती हैं।
12) स्टे डिटेल्स शेयर
हमेशा किसी ऐसे विश्वास वाले व्यक्ति के साथ अपनी स्टे लोकेशन को शेयर करें जो ट्रिप पर आके साथ नहीं गया हो।
13) स्पाइस मिक्स
जो लोग वेजिटेरियन हैं उन्हें अपने साथ कुछ रेडी टू ईट चीजों को रखना चाहिए। क्योंकि कुछ जगहों पर खाना समस्या बन सकता है।
14) लगेज की फोटो
भले ही आप एक बैग क्यों ना लेकर जा रहे हों लेकिन इसकी भी तस्वीर खींचकर रखें। ये फोटो आने वाली बैग खोने से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचा सकती है।
15) बैकअप फोटोज
ट्रिप पर कई फोटोज का क्लिक होना लाजमी है। इसलिए घूमने फिरने के बाद होटल के कमरे में लौटने पर सभी फोटो को बैकअप में सेव कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.