युजवेंद्र चहल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हां, इतना जरूर है कि इस बीच वे अलग अलग वजहों से चर्चा में रहे। जब उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला तो वे वनडे कप खेलने चले गए हैं। वहां वे जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं और करीब करीब हर मैच में विकेट भी ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वे इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे नंबर के गेंदबाज बन गए हैं। इससे उनकी वापसी की संभावनाएं भी प्रबल होती हुई नजर आ रही हैं।
वनडे कप में नॉर्थम्प्टन की ओर से खेल रहे हैं युजवेंद्र चहल
इस वक्त वनडे कप खेला जा रहा है। इसमें चहल नॉर्थम्प्टन की ओर से खेल रहे हैं। इस साल वे अब तक 7 मैच खेलकर 15 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 21 का रहा और वे 27.60 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी कर रहे हैं। इस टर्नामेंट के पहले ही मैच में चहल ने 52 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरे मैच में भी उन्होंने 49 रन दिए और दो विकेट चटका दिए। तीसरे मैच में उनके हाथ 35 रन देकर एक विकेट आया। इसके बाद चौथे में उन्होंने फिर 28 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इसके बाद अगले मैच में चहल ने 60 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद 56 रन देकर दो विकेट लिए। अब तक के आखिरी मैच में उन्होंने 35 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए।
लिस्ट ए में गिना जाता है वनडे कप, 50 ओवर का होता है मुकाबला
वनडे कप एक नामी टूर्नामेंट है और ये लिस्ट ए क्रिकेट में गिना जाता है। ये 50 ओवर का मैच होता है। इस हिसाब से चहल ने कमाल की गेंदबाजी की है। अब जो भी मैच चहल ने खेला है, सभी में कम से कम एक विकेट तो लिया ही है। इससे पता चलता है कि वे कितनी घातक गेंदबाजी कर रहे हैं।
साल 2023 के बाद से अब तक भारत के लिए नहीं खेला है कोई मैच
चहल वैसे भी भारत के लिए टेस्ट खेलते नहीं हैं, वे वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते थे, उसमें भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। दोनों फॉर्मेट में उन्होंने अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था। तब से लेकर अब तक वे आईपीएल में तो खेल रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम के लिए मौका नहीं मिल पाया है।
अब तक ऐसा रहा है भारत के लिए चहल का प्रदर्शन
अब तक युजवेंद्र चहल भारत के लिए 72 वनडे मैच खेलकर 121 विकेट ले चुके हैं। वहीं उनके नाम 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट हैं। वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाजी बन सकते थे, लेकिन इसी बीच वे बाहर हो गए। अब वे जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे लगता है कि अगर यूं ही प्रदर्शन जारी रहा तो उनकी वापसी भारतीय टीम में हो सकती है।
यह भी पढ़ें
पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, क्या सरफराज खान को मिलेगी एंट्री?
सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी पर पहला रिएक्शन, पिता के साथ शेयर की फोटो
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.