सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शोहरत का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि एक 16 साल का लड़का पारस वर्मा मध्यप्रदेश के हिवर खेड़ी गांव से हीरो बनने का सपना लेकर 900 किलोमीटर का सफर तय करता है. वो मुंबई के फिल्मसिटी पहुंच गया जहां सीरियल ‘तारक मेहता’ की शूटिंग होती है.
5 साल से शो देख रहे पारस
पारस वर्मा अभी 9 वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि वो पिछले पांच साल से ये शो देख रहे हैं. टीवी पर और मोबाइल पर वो ये शो देखते हैं. फिर अचानक से उन्हें इस सीरियल में काम करने का जुनून सवार हुआ. इसके कारण वो घर पर किसी को बिन बताए मुंबई की और चल पड़े.
टप्पू से मिलाया हाथ
बता दें कि पारस ने ये सफर ट्रेन से तय किया था और जैसे-तैसे जब वो फिल्मसिटी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर पहुंचे तब उनकी टप्पू से मुलाकात भी हुई. उन्होंने टप्पू से हाथ भी मिलाया. इसके बाद वो सेट के अंदर चले गए. तभी फिल्मसिटी में मौजूद महाराष्ट्र सुरक्षा बल ने पारस वर्मा को पकड़ा और पूछताछ के बाद उसे आरे पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया. छानबीन के बाद पारस वर्मा के घरवालों को बुलाया गया, जहां पारस वर्मा के कजिन भाई ने उसे गांव भेज दिया.
पारस वर्मा ने बताया कि वो भी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करना चाहते हैं बतौर कलाकार. उन्हें इस शो की टप्पू सेना और महिला मंडल बहुत पसंद है. पारस वर्मा सुरक्षित तौर पर अपने घर पहुंच चुके हैं और अपने परिवार के साथ काफी खुश भी हैं.
ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता’ में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
असित मोदी ने किया रिएक्ट
शो के मेकर असित कुमार मोदी ने भी इसे लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि जो भी यंग टैलेंट है वो सपने देखे और उसे पूरा करने का जुनून रखे लेकिन पेरेंट्स के सपोर्ट से. सही तरीके को फॉलो करके वो अपने जुनून को पूरा करे. असित मोदी ने ये भी कहा कि अगर आप तारक मेहता में काम करना चाहते हैं तो हमारी ऑफिशियल कास्टिंग टीम को अप्रोच करें. ये अप्रोच सही तरीके से, ज्ञान के साथ और पेरेंट्स के सपोर्ट के साथ हो.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इस शो की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक को खूब पसंद किया जाता है. शो को सोनी सब पर देख सकते हैं. शो 18 साल से आ रहा है और फैंस इस शो को काफी पसंद करते हैं. शो में कई एक्टर्स हैं जो सालों से इस शो का हिस्सा हैं. मुनमुन दत्ता, दिलीप जोशी, तनुज महाशब्दे, सोनालिका जोशी जैसे स्टार्स शो में शुरुआत से बने हैं. शो में एक सोसायटी दिखाई गई है, जिसमें अलग-अलग धर्म और जाति के लोग एक साथ हंसी-खुशी रहते हैं और हर दुख में एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं. हाल ही में दिखाया गया था कि शो की गोकुलधाम सोसायटी का रेनोवेशन हुआ. अब सोसायटी पूरी तरह से नई हो गई है.
ये भी पढ़ें- GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.