मखाना खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स है। व्रत-उपवास में मखाना खा सकते हैं। बच्चों को भी भुने मखाने का स्वाद काफी पसंद आता है। अगर आपको नमकीन मखाना नहीं खाना तो इसे मीठा भी बना सकते हैं। मखाने को गुड़ के साथ कैरेमलाइज्ड करके एकदम क्रंची और टेस्टी बनाया जा सकता है। इस तरह तैयार किया गया मखाना आपकी शुगर क्रेविंग को दूर करने के लिए अच्छा विकल्प है। आइये जानते हैं गुड़ वाला कैरेमलाइज्ड मखाना बनाने की आसान रेसिपी।
कैरेमलाइज्ड मखाना रेसिपी
पहला स्टेप- कैरेमलाइज्ड मखाना बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को अच्छा रोस्ट करना है। कड़ाही में मखाना डालकर बिना तेल या घी के धीमी आंच पर एकदम क्रिस्पी होने तक भून लें। अब मखाने को ठंडा होने के लिए रख लें, लेकिन ध्यान रखें मखाने का क्रंच बना रहना चाहिए। अब मखाने को कैरमलाइज्ड करने के लिए गुड़ तैयार करना है।
दूसरा स्टेप- इसके लिए कड़ाही में थोड़ा पानी डालें। आप करीब आधा छोटा चाय वाला कप जो होता है उससे थोड़ा कम पानी डालें। अब पानी में उबाल आने पर 300 ग्राम के करीब गुड़ लें और गुड़ को छोट-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। पानी में गुड़ डालें और कड़ाही में डालकर लगातार चलाते हुए मिक्स करें। आपको गुड़ की चाशनी जैसी बनानी है। गुड़ को करीब 10 मिनट के लिए मीडियम टू लो फ्लेम पर पकाएं और फिर पानी में डालकर चेक कर लें।
तीसरा स्टेप- अब एक कटोरी में पानी लें और गुड़ की चाशनी चेक करें। गुड़ की चाशनी बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं होनी चाहिए। ये पानी में डालने पर एकदम कड़ी हो जानी चाहिए और हाथ से टूटनी चाहिए। अब चाशनी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें। अब भुने हुए मखाने डालकर अच्छी तरह जल्दी-जल्दी मिक्स करें। अब ऊपर से थोड़े भुने या सफेद तिल डालकर मिला दें। मखाने हल्के हल्के ठंडे हो जाएं तो सारे मखाने अलग-अलग करके प्लेट में रखते जाएं।
गुड़ वाले स्वादिष्ट कैरेमलाइज्ड मखाने बनकर तैयार हैं। ये मखाने कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर हैं। आप इन्हें ठंडा होने पर किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके स्टोर कर लें। बच्चों को रोजाना 10-12 मखाने खाने के लिए दें। ये मखाना मीठे की क्रेविंग दूर करने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। आप इसे मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.