नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 35 यात्रियों को लेकर बस नोएडा से महोबा जा रही थी। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपने जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। रिंकी राजपूत ने बताया- मैं नोएडा से बस में बैठी थी। मैं सो रही थी। किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। बस में अफरा-तफरी मच गई थी। सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था। चालक जहां बैठा था, वहीं से आग लगी थी। कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.