- Hindi News
- National
- CJP Delhi Press Conference | Election Commission Functioning & Voting Rights
- कॉपी लिंक
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठाए। CJP ने कहा कि देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए। लोगों से वोट डालने का आधिकार छीना जा रहा है।
पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को देशद्रोही बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
दीपके ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि देश की जनता सरकार चुने। लेकिन ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार यह तय कर रही है कि किसे वोट देने की अनुमति होगी और किसे नहीं।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लोगों को वोट देने का अधिकार ही तय किया जाएगा, तो इसे लोकतंत्र कैसे कहा जा सकता है। दीपके ने कहा कि चुनाव आयोग की मौजूदा कार्यप्रणाली ने लोकतंत्र की पूरी अवधारणा को उलट दिया है।
दरअसल, चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के बाद अपना फोकस बदला है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई।
SIR विवाद पर चुनाव आयोग बोला- फैसले सर्वसम्मति से हुए
हालांकि, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने अपना पक्ष रखा था। आयोग ने कहा था कि बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है।
आयोग ने कहा कि SIR समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं। यह सफाई इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने का दावा किया गया था।
रिपोर्ट में फॉर्म-6 में बदलाव, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों पर आपत्तियों का जिक्र था। चुनाव आयोग ने इन दावों पर 8 पॉइंट में अपना जवाब दिया है।
6 अगस्त- अभिजीत दीपके गांव-शहरों में युवाओं से बात करेंगे
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 6 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करने की बात कही थी। दीपके ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि संगठन गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेगा। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
