Fielder Clicks Finger Video: इंग्लिश क्लब क्रिकेट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा, जिसमें हैरान करने वाली बेईमानी का नजारा दिखा। सॉल्टबर्न के फील्डर ने चुटकी बजाकर बल्लेबाज को आउट करार देने पर मजबूर किया।
सॉल्टबर्न क्लब पर बेईमानी का आरोप
फेक-एज की घटना नॉर्थ यॉर्कशायर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग डिवीजन टू के मैच के दौरान हुई, जिसमें सॉल्टबर्न क्रिकेट क्लब की सेकंड इलेवन पर बेईमानी का आरोप लगा। वीडियो में दिख रहा कि गेंद जब बल्लेबाज के बल्ले से गुजरी तो पहली स्लिप में सॉल्टबर्न के फील्डर ने उंगलियों से चुटकी बजाई। बल्लेबाज ने शॉट खेला मगर बॉल कनेक्ट नहीं हुई और विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। हालांकि, विकेटकीपर और बाकी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। फील्डर द्वारा चुटकी बजाने से अंपायर को लगा कि गेंद ने बल्ले का बाहर किनारा लिया और फिर विकेटकीपर के पास गई। ऐसे में अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया।
कप्तान को पता नहीं चला कि क्या हुआ
अब मामला सिर्फ एक विवादित आउट देने तक सीमित नहीं रहा है। मिडिल्सब्रो सेकंड इलेवन के कप्तान रोरी कॉटरिल का कहना है कि मैच के दौरान दो और ऐसी ही घटनाएं हुई थीं। सॉल्टबर्न ने 29 रन से मैच जीता। कॉटरिल ने आरोप लगाया कि इन तीन घटनाओं में 15 और 16 साल के बल्लेबाज को आउट किया गया। उन्होंने कहा कि वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। बाद में सोशल मीडिया पर अन्य मैचों के और फुटेज सामने आए, जिससे खिलाड़ियों और सपोर्टर्स ने सॉल्टबर्न के पिछले विकेट की जांच की।
लीग ने शुरू कर दी फुल इन्वेस्टिगेशन
नॉर्थ यॉर्कशायर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने पुष्टि की है कि उसे इन घटनाओं के बारे में एक आधिकारिक शिकायत मिली है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। लीग ने कहा, ”लीग को शनिवार को डिवीजन टू के एक गेम में हुई कथित घटनाओं के बारे में एक आधिकारिक शिकायत मिली है। फुल इन्वेस्टिगेशन शुरू की जा चुकी है और जब तक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरे नहीं हो जाती, तब तक कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.