यामी गौतम एक बार फिर चर्चा में हैं। लगातार अपने दमदार अभिनय से सुर्खियां बटोर रहीं यामी गौतम का अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 में भी कमाल देखने को मिला। शनिवार, 18 जुलाई 2026 की शाम 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित किए गए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा की, जिसमें यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ छाई रही। ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म तो यामी गौतम को फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस बड़ी उपलब्धि पर अब यामी गौतम ने भी खुशी जाहिर की है। अभिनेत्री ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए खुशी जाहिर की है।
इमोशनल हुईं यामी गौतम
यामी गौतम ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2024 के ऐलान के बाद एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलना सिर्फ उनकी फ़िल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जैसा नहीं है। इसे उन्होंने अपने सालों के इंतजार का फल बताते हुए अपने काम पर अपने भरोसे को याद किया और साथ ही ये भी बताया कि आखिर उनके लिए ‘आर्टिकल 370’ इतनी खास क्यों थी।
क्या बोलीं यामी गौतम
यामी गौतम ने अपने पोस्ट में लिखा – ‘हर सफर में एक ऐसा पल जरूर आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने इतनी मुश्किलों के बाद भी हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वही पल है। ‘आर्टिकल 370′ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना एक ऐसा सम्मान है, जिसे मैं पूरी जिंदगी याद रखूंगी। इन चौदह सालों में मैंने सिर्फ अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है और हमेशा ईमानदारी से काम किया है और अपनी परफॉर्मेंस को खुद बोलने दिया है। और ये सम्मान उसी उम्मीद, लगन, हिम्मत और सिनेमा के लिए मेरे अटूट प्यार का नतीजा है।’
सालों से देखा था नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने का सपना
यामी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘ये एक ऐसा सपना था, जिसे मैंने सालों से संजोकर रखा था और आज ये सपना पूरा हो गया। मैं इसे पूरे प्यार, आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं। ‘आर्टिकल 370′ मेरे लिए कभी भी कोई आम फ़िल्म नहीं थी। ये एक ऐसी कहानी थी जिस पर मुझे दिल की गहराई से विश्वास था।ये हमारी होम प्रोडक्शन की फिल्म थी, जिसके चलते ये सम्मान इसे और भी ज्यादा इमोशनल और पर्सनल बनाती है। इस फिल्म के सेट पर हुई हर बातचीत, हर पल एक मकसद से प्रेरित था। ये मकसद था कहानी को पूरी ईमानदारी और पूरे यकीन के साथ लोगों तक पहुंचाना।’
जूरी को कहा थैंक यू
यामी ने अपने पोस्ट में जूरी सहित उन सभी को शुक्रिया अदा किया, जो इस जर्नी में उनके साथ रहे। यामी आगे लिखती हैं- ‘इस सम्मान के लिए सम्मानित जूरी को शुक्रिया। हमारे दूरदर्शी डायरेक्टर, बेहतरीन कास्ट, क्रू और दर्शकों सहित हर उस सदस्य का शुक्रिया, जिन्होंने ‘आर्टिकल 370′ को इतना प्यार दिया और पूरे भरोसे के साथ अपनाया। आपने हमें याद दिलाया कि सार्थक कहानियां दर्शकों के दिलों तक का रास्ता खुद बना लेती हैं। मेरे परिवार, टीम, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव के दौरान मुझ पर भरोसा किया। आपके भरोसे के बिना ये मुमकिन नहीं था। आपने मुझे तब हिम्मत दी, जब मुझे मंजिल बहुत दूर लग रही थी।’
बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत है ये फिल्म
यामी ने अपने पोस्ट में आखिरी में लिखा- ‘यह अवॉर्ड किसी सपने का अंत नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत है। जिम्मेदारी, आगे बढ़ते रहने, जोखिम उठाने और ऐसी कहानियां सुनाने की जो मायने रखती हैं। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आप और आपका जुनून हार न माने। यह अवॉर्ड उन सभी सपने देखने वालों के लिए है जो अभी भी अपने खास पल का इंतजार कर रहे हैं। कभी भी भरोसा करना न छोड़ें।’
ये भी पढ़ेंः यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए सीखा कुरान, डेढ़ साल तक चली तैयारी, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.