घर में कोल्ड कॉफी बनाएं तो ऊपर बना झाग गिलास में सर्व करते ही अगले कुछ सेकेंड में बैठ जाता है और बचती है केवल पतली सी कॉफी। कैफे वाली गाढ़ी झागदार कोल्ड कॉफी घर में बनाना चाहती हैं तो शेफ की ये 3 सीक्रेट टिप नोट कर लें।
कॉफी और चीनी को ठंडे दूध में नहीं गर्म दूध में डालें
कॉफी और शुगर को ज्यादातर लोग डायरेक्ट ठंडे दूध में डालकर ब्लेंड कर देते हैं। लेकिन ये गलत है, सबसे पहले थोड़े से पानी को गर्म करें और उसमे चीनी और कॉफी डालकर एक मिनट तक व्हिप करें। ऐसा करने से गर्म पानी कॉफी के मेलेनॉइडिन, इमल्सीफायर्स को एक्टिवेट करता है। जिससे एयर बबल्स टाइटली होल्ड रहते हैं। और कॉफी में बनने वाला झाग आसानी से बैठता नहीं है।
फुल फैट ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े
हमेशा फुल फैट बिल्कुल ठंडा दूध लें और उसमे बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सी में चलाएं। हाई स्पीड में ब्लेंड करने से दूध को थर्मल शॉक मिलता है और झाग बनता है। यहीं झाग कॉफी को बिल्कुल कैफे स्टाइल बनाने में मदद करता है।
मिल्क पाउडर डालें
अक्सर लोग कॉफी को थिक और गाढ़ा बनाने के लिए आइसक्रीम डालते हैं लेकिन सॉलिड फैट का इस्तेमाल करें। जो कॉफी को गाढ़ा बनाकर रखेगा। इसके लिए मिल्क पाउडर लें। इसे ब्लेंडिंग के वक्त जार में डालें। मिल्क पाउडर की मदद से दूध और भी ज्यादा गाढ़ा हो जाता है।
यहीं 3 कोल्ड कॉफी बनाने के सीक्रेट हैं जो इसे गाढ़ा और झागदार बनाते हैं। इस सीक्रेट को शेफ मोबसिर हसन ने शेयर किया है। अगली बार जब कोल्ड कॉफी बनानी हो तो ये 3 टिप्स फॉलो करके बताएं, सब पूछेंगे आपकी गाढ़ी कोल्ड कॉफी की रेसिपी।
कोल्ड कॉफी बनाने का तरीका
बस सबसे पहले थोड़े से गुनगुने पानी में कॉफी और चीनी डालकर व्हिप कर लें। फिर ठंडे फुल फैट दूध और बर्फ के चार से पांच टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालकर हाई स्पीड पर ब्लेंड करें और तैयार कॉफी के झाग को डालें। थोड़ा सा बचा लें। साथ में एक चम्मच मिल्क पाउडर भी डालें। मिल्क पाउडर जितने गिलास कॉफी बनानी हो उतने दूध के हिसाब से मिल्क पाउडर ऐड करें। सारी चीजों को मिक्सी के जार में ब्लेंड करें और बस रेडी है टेस्टी झागदार, गाढ़ी कॉफी। गिलास में पलटें और साथ में थोड़ा सा कॉफी का फ्रॉथ ऊपर से डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.