रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यू है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने पांच जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 18, 19 और 20 जुलाई को विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक स्पेशल ट्रेनें रांची-दुमका-रांची, टाटानगर-हजारीबाग रोड-टाटानगर, रांची-पटना-रांची और रांची-गढ़वा रोड-रांची रूट पर चलाई जाएंगी। इनमें दो जोड़ी ट्रेनें रांचीृगढ़वा रोड सेक्शन में संचालित होंगी।
रांची-दुमका और टाटा-हजारीबाग रोड स्पेशल
गाड़ी संख्या 08619/08620 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को रात 8:20 बजे रांची से रवाना होकर 20 जुलाई सुबह 5:30 बजे दुमका पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह 7:45 बजे दुमका से चलकर शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 08103/08104 टाटानगर-हजारीबाग रोड अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6:30 बजे टाटानगर से रवाना होगी और 20 जुलाई रात 1:15 बजे हजारीबाग रोड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 2:00 बजे चलकर सुबह 8:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
रांची-पटना और गढ़वा रोड के लिए भी विशेष व्यवस्था
गाड़ी संख्या 08624/08623 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6:30 बजे रांची से रवाना होकर 20 जुलाई तड़के 2:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे पटना से चलकर दोपहर 3:15 बजे रांची पहुंचेगी।
इसके अलावा रांची-गढ़वा रोड रूट पर 08604/08603 और 08602/08601 नंबर की दो जोड़ी अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिससे पलामू, लातेहार, लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
परीक्षार्थियों से समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील
रेलवे ने अभ्यर्थियों से यात्रा से समय से स्टेशन पहुंचने की अपील की है। साथ ही यह भी अपील की है कि वे ट्रेन का समय और रूट की जानकारी की पुष्टि पहले कर लें। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:
पर्यटन निवेश से चमकेगी झारखंड की तस्वीर, राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 में गहन चर्चा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.