विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने कदम रख लिया है। अब इंतजार है कि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है या नहीं। श्रीलंका-पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल आज खेला जाना है।
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप 2026 का फाइनल?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2026 फाइनल के होने के चांसेस है। दरअसल, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान विमेंस एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल आज यानी, शुक्रवार 11 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। अगर पाकिस्तान श्रीलंका को पटखनी देने में कामयाब रहता है तो फैंस को 13 सितंबर को होने वाले विमेंस एशिया कप 2025 फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सिर्फ 2 बार विमेंस एशिया कप फाइनल में हुई भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
22 साल के विमेंस एशिया कप के इतिहास में सिर्फ 2 ही बार भारत-पाकिस्तान की टीमें फाइनल में एक दूसरे से भिड़ी है। पहली बार ऐसा 2012 में हुआ था, जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 18 रनों के अंतर से धूल चटाई थी। इसके बाद अगले संस्करण 2016 में जो थाइलैंड में खेला गया था, वहां भारत-पाकिस्तान फाइनल में भिड़े थे। इस बार भी भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वियों को 17 रनों से धूल चटाई थी।
7 बार भारत ने जीता विमेंस एशिया कप का खिताब
अभी तक विमेंस एशिया कप के 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने सबसे अधिक 7 बार खिताब जीता है। एक-एक बार बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें चैंपियन बनी है। बांग्लादेश ने 2018 में भारत को 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था, वहीं श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। 2024 विमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 8 विकेट से पटखनी दी थी।
कैसा रहा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल?
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर रविवार को होने वाले महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। शेफाली (सात चौके और तीन छक्के) ने अन्य भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद चुनौतीपूर्ण पिच पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए भारतीय टीम को छह विकेट पर 149 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
शेफाली को 40 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान तीन बार जीवनदान मिला। बांग्लादेश की टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल ही लग रहा था और ऐसा ही हुआ। टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
उसके लिए शोर्णा अख्तर नाबाद 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहीं। दिलारा अख्तर ने 21 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए। स्पिन के मुफीद परिस्थितियों में भारत के लिए अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक एक विकेट मिला। नंदनी शर्मा ने दो विकेट प्राप्त किए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.