- Hindi News
- Sports
- Aryna Sabalenka Reaches US Open Final | New York Tennis Semifinal News
- कॉपी लिंक
बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका US ओपन महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बन ली है। उन्होंने गुरुवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया।
इस जीत के साथ 28 साल की सबालेंका लगातार तीसरे US ओपन खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। वह क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं।
पहले सेट में बराबरी का मुकाबला, 12वें गेम में पेगुला की सर्विस टूटी
पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखी और स्कोर 6-5 तक पहुंच गया। इसके बाद सबालेंका ने पेगुला की सर्विस पर लगातार दबाव बनाया और 0-40 की बढ़त हासिल कर ली। पेगुला का रिटर्न नेट में चला गया और सबालेंका ने पहला सेट 7-5 से जीत लिया।
दूसरे सेट में सबालेंका का दबदबा
पहला सेट जीतने के बाद सबालेंका ने पेगुला की दूसरी सर्विस को निशाना बनाया। चौथे गेम में उन्होंने फोरहैंड को कॉर्नर में लगाकर सर्विस ब्रेक हासिल किया और 3-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी सर्विस बचाई।
आठवें गेम में पेगुला का रिटर्न लंबा चला गया, जिससे सबालेंका को मैच प्वाइंट मिला। उन्होंने एक और जोरदार फोरहैंड लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया और दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया।
मैच के बाद सबालेंका ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि इस स्तर का टेनिस खेल सकी। मैं जीतने के लिए बहुत बेताब थी। मैं इसे बेहद चाहती थी।”
फाइनल में रायबाकिना या गॉफ से मुकाबला
शनिवार को होने वाले महिला सिंगल्स फाइनल में सबालेंका का सामना एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
अगर गॉफ फाइनल में पहुंचती हैं तो यह 2023 US ओपन फाइनल का रीमैच होगा। 2023 में गॉफ ने सबालेंका को हराकर खिताब जीता था। वहीं, रायबाकिना के खिलाफ मुकाबला होने पर सबालेंका के सामने एक अलग तरह की चुनौती होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
