अब ये हैं दुनिया के टॉप-10 अमीर
1- ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में दुनिया के 10 सबसे रईसों में एलन मस्क सबसे ऊपर हैं। मस्क इस साल 299 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित कर 919 अरब डॉलर के नेटवर्थ पर बैठे हैं।
2- अभी दूसरे नंबर के अमीर लैरी पेज के पास 286 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 17 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
3-तीसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं। इस अमेरिकन बिलियनेयर की संपत्ति इस साल 20.4 अरब डॉलर बढ़कर 274 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
4-चौथे नंबर पर काबिज सर्गी ब्रिन भी अमेरिका से ही आते हैं। इनकी दौलत में इस साल 15.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनका नेटवर्थ 266 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
5-पांचवें पर माइकल डेल हैं, जिनकी संपत्ति इस साल मस्क के बाद सबसे तेज बढ़ी है। इस साल उन्होंने 105 अरब डॉलर कमाए हैं। अभी नेटवर्थ 245 अरब डॉलर है।
6-इसके बाद छठे पर मार्क जुकरबर्ग हैं और इनका नेटवर्थ 229 अरब डॉलर है। इनकी दौलत में इस साल अबतक 4.54 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।
7-लैरी एलिसन भी इस साल 39.8 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 208 अरब डॉलर के साथ 7वें नंबर पर हैं।
8-जेनसेन हुआंग 181 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं। इस साल इन्हें 26.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
9-9वें स्थान पर स्टीव बाल्मर हैं। इनके पास कुल दौलत 172 अरब डॉलर है। इनको इस साल 3.83 अरब डॉलर का फायदा हुआ है।
10-अब 10वें स्थान पर वॉरेन बफेट आ गए हैं। इनकी कुल संपत्ति 144 अरब डॉलर है और इस साल इनकी दौलत में 7.23 अरब डॉलर की कमी आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.