Who is Ashok Sharma: गुरुवार, 23 जुलाई को टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस युवा टीम में कई नए चेहरे को शामिल किया गया है।
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा को मौका दिया है, जिन्हें महज 24 साल के उम्र में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है। अशोक शर्मा को खतरनाक रफ्तार के लिए जाना जाता हैं। हालांकि, टीम इंडिया में पहुंचने की उनकी कहानी बहुत ही इमोशनल हैं।
अशोक शर्मा मूलरूप से राजस्थान से आते हैं। अशोक जयपुर के पास स्थित रामपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। बताया जाता है कि उनके पिता एक साधारण किसान हैं। हालांकि, उनके बड़े भी क्रिकेट खेले हैं। बताया जाता है कि घर में इतना आमदनी नहीं थी कि दोनों बेटे को क्रिकेट खेला सकें, इसलिए वो सिर्फ एक बेटे का सपना पूरा कर सकते थे। इसके बाद अशोक के बड़े भी को अपना सपना तोड़ना पड़ा और फिर अशोक ने अपनी खेल जारी रखी।
डोमेस्टिक क्रिकेट ने अशोक का शानदार प्रदर्शन
अशोक की मेहनत आगे रंग लाई और उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर ढाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 10 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा, विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मैचों में 13 विकेट लेकर कहर बरपाया था।
आईपीएल में गुजरात टाइटंस से खेलते हैं
डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अशोक शर्मा IPL 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा। नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा था। पहले ही सीजन में अपनी गेंद से कहर ढाते हुए उन्होंने 6 मैच में 6 विकेट लिए थे और उसी दौरान उन्होंने 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सनसनी मचा दी थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.